Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



कल देहरादून में होगा पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच जानिए ख़बर

stedium-in-dehradun

कल देहरादून में होगा पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच होगा, मैच के दौरान रायपुर क्षेत्र में कई जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था न फैले इसके लिए वाहनों को वैकल्पिक पार्किंग स्थल पर पार्क किया जाएगा। इसके बाद ही वाहनों को स्टेडियम के पास पार्क किया जाएगा। अलबत्ता मंत्री, विधायकों, पासधारकों और मीडियाकर्मियों के वाहनों को सीधे एक नंबर गेट तक लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें सरकारी आवास के सामने और आईस हॉकी स्टेडियम के सामने पार्क किया जाएगा। इस दौरान दोपहर दो बजे से रात मैच खत्म होने तक रायपुर-थानो मार्ग पर पूरी तरह से ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। जोगीवाला, पोस्ट ऑफिस तिराहा नेहरू ग्राम व फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह में आने वाले वाहनों को डोभाल चौक रायपुर की ओर नहीं भेजा जाएगा। ये वाहन लाडपुर होते हुए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से स्टेडियम में भेजा जाएगा। मसूरी से आने वाले समस्त वाहनों को कृषाली चौक से सहस्रधारा की ओर न भेजकर आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सहस्रधारा पुलिया तिराहा से कोई भी वाहन मालदेवता की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। मालदेवता से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर सहस्रधारा रोड की ओर भेजा जाएगा, कोई भी वाहन रायपुर नहीं आएगा।  जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप कच्चे रास्ते से कोई भी वाहन थानो रोड की ओर नहीं आएगा। जौलीग्रांट पीएबी तिराहा से थानो रोड वाले यातायात को वाया डोईवाला देहरादून डायवर्ट किया जाएगा। मंत्री, विधायकों व अधिकारियों के वाहनों को पुलिया नंबर छह से महाराणा प्रताप तिराहे होते हुए स्टेडियम के गेट नंबर एक से सरकारी आवास के सामने खाली मैदान में पार्क किया जाएगा। पासधारारक व मीडिया के वाहनों को पुलिया नंबर छह से महाराणा प्रताप तिराहे होते हुए स्टेडियम गेट नंबर से आईस हॉकी स्टेडियम के सामने मैदान में पार्क किया जाएगा। केवी ऑर्डिनेंस ग्राउंड, मालदेवता खाली मैदान, सरोली गांव खाली मैदान। इन पार्किंग स्थलों के भर जाने के बाद ही स्टेडियम के आसपास खाली जगहों पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी। सहस्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर आने वाले वाहनों को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से स्टेडियम भेजा जाएगा। मियांवाला से रायपुर चार नंबर चक्की तिराहे में आने वाले वाहनों को रायपुर शिव मंदिर तिराहे की ओर न भेजकर पुलिया नंबर छह की ओर भेजा जाएगा। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने वाली तीन टी-20 क्रिकेट मैचों की सीरीज के दौरान स्टेडियम दर्शकों से गुलजार रहेगा। शनिवार को भी क्रिकेट प्रेमियों ने आईएलएफएस की ओर से लगाए गए काउंटरों के साथ ही बुक माई एप के जरिये ऑनलाइन टिकटों की खरीदारी की। रविवार को भी टिकटों की बिक्री की जाएगी। बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए खेल प्रशंसक शनिवार को भी स्टेडियम पहुंचे। यहां एक नंबर गेट पर लगे काउंटर से उन्होंने टिकटों की खरीदारी की। आईएलएफएस के उपाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि दो दिन में 13 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इसके अलावा बुक माय शो एप के जरिये भी लोग ऑनलाइन टिकट बुक करा रहे हैं।

Leave A Comment