Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने मेजर रोहित शुक्ला का किया सम्मान

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला में डालनवाला वेलफेयर सोसायटी द्वारा शौर्य चक्र विजेता मेजर रोहित शुक्ला के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेजर रोहित शुक्ला को देश की रक्षा के लिए बहादुरी का परिचय देने पर एक लाख रूपये सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की एवं उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि 30 साल के युवा सेना के इस जवान ने अभी तक आर्मी के 40 सफल आॅपरेशन (अभियान) किये, यह देश एवं प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हमारे जवान विपरीत परिस्थितियों में सीमाओं पर डटकर देश की सेवा करते हैं, उसी के परिणाम स्वरूप पूरा देश चैन की नींद सोता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने नेलांग और बाड़ाहोती जाकर वहां पर जवानों से मिलकर उनकी जीवन एवं कार्य शैली को देखा। हमारे जवान विषम परिस्थितियां होने के बाबजूद भी पूरे तन और मन से देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह में रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए वृक्षारोपण किया जायेगा, इसके लिए उन्होंने जन सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व के अवसर पर सबको अपने घर में एक-एक वृक्षारोपण करने की भी अपील की। मेजर रोहित शुक्ला ने कहा कि मुझे जो सम्मान मिला है, यह सम्मान में अपने उन साथियों को समर्पित करता हूं, जो देश की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर एग्लो इंडियन विधायक  जार्ज आईवन ग्रेगरी मैन, मेजर रोहित शुक्ला की माता श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला, पिताजी  ज्ञान शंकर शुक्ला, दून इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष  डी.एस.मान, डाॅ. महेश भण्डारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष  विनय गोयल, भाजपा नेता  सुनील उनियाल गामा, कर्नल ए.के. सरीन (से. नि.) एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment