Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मूसलाधार बारिश से नदियों ने लिया विकराल रूप, जानिए ख़बर

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। वहीं मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीती देर रात आई तेज बारिश से शिवपुरी क्षेत्र में हेंवल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। लिहाजा मुनिकीरेती थाना पुलिस ने एहतियात के तौर पर नदी के किनारे लगे करीब 150 बीच कैंपों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करा दिया है। वहीं उस दौरान वहां दो बाइकसवार युवक नदी में फंस गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से कैंप संचालकों व उनमें रुके पर्यटकों में हड़कंप मचा रहा। उधर, कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे तीर्थनगरी व समीपवर्ती इलाकों के लोगों ने रात के समय करीब आधा घंटे हुई झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से राहत महसूस की। बारिश के बाद क्षेत्र में मौसम खुशगवार हो गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम कैंपों को खाली कराने व नदी में फंसे वाहनों को निकालने में जुटी रही। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में 15 से 17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे हालांकि गर्मी से राहत मिली है लेकिन नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा भी बना हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। गढ़वाल और कुमाऊं में कई जगह पर बारिश के कारण मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह तेज बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। जिसे दोपहर को खोला गया।

Leave A Comment