Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के सूचना विभाग ने साझा किये अपने अपने अनुभव

suchna

देहरादून। स्टडी टूर पर आए महाराष्ट्र सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के दल ने उत्तराखण्ड सूचना व लोक सम्पर्क विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के सूचना विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी किस प्रकार प्रभावकारी तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है, इस पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने गहन विचार विमर्श किया। प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक, सोशल मीडिया को समय पर सूचना का सम्पे्रषण व उनसे फीडबैक पर भी चर्चा की गई। कई राज्यों का दौरा करने के बाद उत्तराखण्ड आए महाराष्ट्र सूचना विभाग के निदेशक निदेशक शिवाजी मानकर ने कहा कि उत्तराखण्ड एक नवोदित व छोटा राज्य है। यहां के सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा सीमित संसाधनों के होते हुए भी जिस प्रकार पत्रकारों के कल्याणार्थ पत्रकार पेंशन, पत्रकारों को ईलाज के लिए सहायता व पत्रकार कल्याण कोष का प्राविधान किया गया है वह दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में भी पत्रकार उत्तराखण्ड का उदाहरण देते हैं। इसी प्रकार सोशल मीडिया नियमावली बनाने में उत्तराखण्ड का सूचना विभाग अग्रणी है। उन्होंने सांस्कृतिक दलों के माध्यम से सरकारी व जनहितकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की भी सराहना की। महाराष्ट्र के अधिकारियों द्वारा अपने राज्य में सूचना विभाग की कार्यप्रणाली व नवोन्मेषी कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि उनके यहां जय महाराष्ट्र के नाम से चर्चा आधारित कार्यक्रम नियमित तौर पर दूरदर्शन पर प्रसारित होता है। लोक राज्य नामक सशुल्क पत्रिका का प्रकाशन होता है जिसकी अच्छी पाठक संख्या है। पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड सूचना विभाग के अपर निदेशक डाॅ.अनिल चंदोला ने कहा कि महाराष्ट्र सूचना विभाग द्वारा प्रचार प्रसार के लिए अनेक अच्छे प्रयास किए गए हैं। इन्हें यहां भी अपनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, आशीष त्रिपाठी, उपनिदेशक के.एस. चौहान , सहायक निदेशक रवि बिजारनियां, महाराष्ट्र सूचना विभाग के वरिष्ठ सहायक निदेशक किशोर गांगुर्डे, वर्षा आंधले, इर्शाद बागवान मौजूद थे।

Leave A Comment