Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



वारदात : शिक्षक की हत्या मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

murder

देहरादून। रिंग रोड स्थित खाली जमीन पर खड़ी कार में मृत मिले शिक्षक किशोर सिंह चैहान की हत्या के राज से शुक्रवार को पर्दा उठ गया। शिक्षक की हत्या में पुलिस ने उनकी ही पत्नी स्नेहलता चौहान और उसके प्रेमी उत्तराखंड पुलिस के सिपाही अमित पार्ले को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपनी प्रेम कहानी के बीच से किशोर सिंह चौहान को हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि अमित और स्नेहलता की देहरादून में मुलाकात बीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी। वर्ष 1999 में अमित डीएवी से जबकि, स्नेहलता डीबीएस पीजी कॉलेज से बीएसी की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे। 2000 में अमित आईटीबीपी में भर्ती हो गया। जबकि स्नेहलता आगे पढ़ाई करती रही। वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने पर अमित ने आईटीबीपी से इस्तीफा दे दिया। पुलिस के मुताबिक सितंबर 2017 में सोशल साइट फेसबुक के जरिए दोनों फिर एक दूसरे के संपर्क में आए। इस दौरान दोनों में तेजी से प्यार परवान चढ़ा और एक दूसरे से मुलाकात का दौर शुरू हुआ। स्नेहलता से मिलने के चक्कर में अमित ने किशोर सिंह चैहान से भी दोस्ती गांठी। हरिद्वार में तैनात ग्रांधीग्राम कांवली रोड देहरादून निवासी अमित जब भी देहरादून में अपने घर आता तो स्नेहलता से भी मिलता। इसकी भनक स्नेहलता के पति किशोर चैहान को लगी तो उन्होंने विरोध किया। ऐसे में दोनों ने किशोर चैहान को रास्ते से हटाने की ठानी। स्नेहलता ने अमित के साथ मिलकर 15 जून को पति किशोर सिंह चैहान की हत्या करवा दी। हत्याकांड में पुलिस ने अमित और स्नेहलता को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक किशोर सिंह चैहान जीआईसी सजवाण कांडा (देवप्रयाग) में तैनात थे। जबकि स्नेहलता जीआईसी शिवाली घाट ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) में शिक्षिका हैं। स्नेहलता और किशोर की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। जबकि अमित की शादी 2004 में हो गई थी। आरोपी अमित की दो बेटियां और एक चार साल का छोटा बेटा है। पत्नी के सिपाही से अवैध संबंधों का पता लगने पर शिक्षक किशोर डिप्रेशन में रहने लगे थे। इसके चलते वह कुछ समय से शराब भी पीने लगे थे। घटना के दिन 15 जून को शिक्षक किशोर सिंह चैहान पत्नी से विवाद के चलते सुबह से शराब पी रहे थे। शाम को किशोर को नशा हुआ तो स्नेहलता पति को कार में बैठाकर खुद कार चलाकर आराघर चैक पहुंची। यहां चैकी के नजदीक खड़े अमित को देखकर स्नेहलता कार से उतर गई और जबकि पति को अमित के हवाले कर दिया। अमित ने पुलिस को बताया कि वह कार को सर्वे चैक, राजपुर रोड, आईटी पार्क होते रिंग रोड पर लेकर पहुंचा और इसके बाद गला दबाकर नशे में धुत किशोर की हत्या कर फरार हो गया। किशोर का मोबाइल भी झाड़ियों में फेंक दिया, जो अब तक नहीं मिल पाया है। किशोर की हत्या से पहले अमित और स्नेहलता आठ जून को त्यागी रोड स्थित एक होटल में ठहरे। होटल में दोनों ने किशोर सिंह चैहान की हत्या रची। एसओजी में तैनात रह चुका अमित वर्तमान में हरिद्वार में अज्ञात शवों की शिनाख्त के सेल में तैनात है। अपने और स्नेहलता के बचाव के लिए अमित हर साक्ष्य खत्म करना चाहता था। यही वजह रही कि शिक्षिका से वह अपने मोबाइल नंबर से बहुत कम संपर्क करता था। हत्या के रोज भी वह अपना मोबाइल फोन हरिद्वार छोड़कर आया था। ताकि पुलिस उसकी लोकेशन न जान सके। स्नेहलता भी सरकारी अध्यापक हैं, लेकिन अपने दो बच्चों की दून में पढ़ाई और देखभाल का बहाना बनाकर उसने बिना वेतन के दो वर्ष की छुट्टी ली है और देहरादून में रह रही है। पुलिस के मुताबिक अमित के करीब आने के चक्कर में ही शिक्षिका ने लंबी छुट्टी का फैसला किया। स्नेहलता यहां मॉडल कॉलोनी आराघर में किराये पर रहती है।

Leave A Comment