Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को सात दिनों तक रखा बंद, जानिए खबर

dahej

रुड़की। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर सात दिनों तक कमरे में बंधक बनाए रखा। सातवें दिन मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता को ससुराल से निकलवाकर उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान महिला ने पुलिस से अपने दुधमुहें बच्चे को दिलाने की मांग की। बहादराबाद थाने के भारापुर भौंरी निवासी महबूब पेंटर ने मार्च 2015 में अपनी बेटी मोहसिना का निकाह लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर गांव में एक युवक के साथ किया था। महबूब की मानें तो मोहसिना का पति और ससुराल वाले दहेज में दो लाख की नगदी की मांग को लेकर तभी से उसे परेशान कर रहे थे। साल भर पहले मोहसिना को एक बेटा भी हुआ, इसके बावजूद वे लोग उसे प्रताड़ित करते रहे। पिछले हफ्ते उन्होंने मोहसिना के साथ मारपीट कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर उसके पिता बहादरपुर पहुंचे, लेकिन उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद महबूब ने बहादराबाद पुलिस में शिकायत की, परंतु वहां की पुलिस ने मामला लक्सर कोतवाली का बताकर उन्हें वापस लौटा दिया। गत दिवस महबूब ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस बहादरपुर में मोहसिना की ससुराल पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। कोतवाली पहुंची मोहसिना ने बताया कि पिछले सात दिनों से पति और ससुराल के अन्य लोग उसे कमरे में बंद करके मारपीट कर रहे थे। उसने अपने मायके जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने उसे उसके पिता महबूब की सुपुर्दगी में दे दिया। इस दौरान मोहसिना ने पुलिस से अपने एक साल के दुधमुहें बच्चे को भी ससुराल से दिलाने की मांग की। एसएसआई हरिओम राज चैहान ने बताया कि बच्चे को मंगवाकर उसकी मां के सुपुर्द किया जाएगा।

Leave A Comment