Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



हैवी अर्थ मुविंग इक्यूपमेंट बैकहोे लोडर आपरेटर के प्रशिक्षण का शुभारम्भ

uk

देहरादून। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत नेशनल स्किल डेवलपमेंट काॅपरोशन (एनएसडीसी) द्वारा वित्त पोषित, उत्तराखण्ड स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से एस्कोर्टस स्किल डेवलपमेंट प्रा0लि0फरीदाबाद द्वारा राजपुर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुजराड़ा में हैवी अर्थ मुविंग इक्यूपमेंट बैकहो लोडर आपरेटर का निःशुल्क प्रशिक्षण का शुभारम्भ सचिव कौशल विकास एवं रोजगार डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।  इस अवसर पर सचिव डाॅं.पंकज कुमार पाण्डेय ने इस प्रशिक्षण को उत्तराखण्ड के लिये अतिउपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रथम बार हैवी अर्थ मुविंग इक्यूपमेंट का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। जिसमें प्रशिक्षार्थी उच्च कोटि का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध होगें। उनके द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान में कुशल होने हेतु भी उत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से इंडस्ट्री में यहां के युवाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही इस क्षेत्र में उनकी मांग बढ़ेगी। उन्होंने राज्य के युवाओं का आह्वान किया कि वे इस प्रकार की पहल में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे उन्हें नये कार्यों का अनुभव होने के साथ ही उनके कार्यों में गुणवत्ता का भी विकास हो सकेगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित एस्कोटर्स प्रा0लि0फरीदाबाद के निदेशक जी0बी0 माथुर द्वारा एस्कोर्ट स्किल डेवलपमेंट के द्वारा दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इस बिन्दू पर जोर दिया गया कि सभी को आज की इंडस्ट्री की आवश्यकता के अनुसार एंडवास टेक्नोलाॅजी के क्षे़त्र में निपुण होना चाहिये। उनके द्वारा उत्तराखण्ड में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारम्भ किये जाने में यूकेएसडीएम एवं रा0औ0प्रशि0सं0गुजराड़ा द्वारा दिये गये सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया। संजीव कुमार, प्रधानाचार्य, रा0औ0प्रशि0सं0 राजपुर रोड स्थित गुजराड़ा देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये सचिव कौशल विकास के विजन, मार्गदर्शन, एवं प्रयासों के उपरांत इस संस्थान में हैवी अर्थ मुविगं इक्यूपमेंट का प्रशिक्षण का प्रारम्भ होने के लिये उनका आभार व्यक्त किया गया एवं एस्कोटर्स स्किल डेवलपमेंट को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इस संस्थान में प्रारम्भ किये जाने हेतु शुभकामनायें दी गयी।

Leave A Comment