Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



शीशमबाड़ा वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में पर्यावरण मानकों की खुली अवहेलना : आप

aap

देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा शीशमबाड़ा स्थित वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में पर्यावरण व प्रदूषण मानकों की खुली अवहेलना को लेकर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा गया। विदित हो कि लगभग छह माह पूर्व नगर निगम देहरादून द्रारा सहस्त्रधारा रोड स्थित कूडाघर को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जल्दबाजी में आधे-अधूरे बने शीशमबाड़ा स्थित वेस्ट प्लांट स्थान्तरित किया गया था।  आम आदमी पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया ने कहा कि शीशमबाड़ा स्थित कूड़ाघर का निर्माण अवैध रूप से नियम कानूनों को ताक पर रखकर किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानकों का जरा भी पालन नहीं किया गया है। स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा भी शीशमबाड़ा कूड़ाघर के निर्माण के समय से ही इसका लगातार विरोध किया जाता रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस कूड़ाघर के आसपास बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय व रिहायशी क्षेत्र स्थापित हैं, जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध व यत्र-तत्र बिखरे कूड़े-कचरे के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों का जीना दूभर है व बीमारियों के संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले बरसाती मौसम को देखते हुये क्षेत्र में प्रदूषण व पर्यावरण की स्थिति और भी भयावह हो सकती है। इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष मध्य दून विशाल चैधरी ने कहा की शीशमबाड़ा कूड़ाघर की निर्माता रैमके कम्पनी उत्तराखंड में अपने निर्माण कार्यों को लेकर शुरू से ही विवादित और ब्लैक लिस्टेड रही है, फिर भी तत्कालीन सरकार व नगर निगम द्वारा कम्पनी द्वारा निर्धारित निर्माण, प्रदूषण व पर्यावरण मानकों का पालन नहीं किये जाने के बाद भी क्षेत्रवासियों के विरोध के बावजूद शीशमबाड़ा कूड़ाघर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गयी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों में व्यापक रोष व्यापत है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपे ज्ञापन के माघ्यम से आम आदमी पार्टी, पछवादून जिला के जिला अध्यक्ष महंत राज गिरी ने माँग की है कि तत्काल प्रभाव से जनहित में शीशमबाड़ा स्थित वेस्ट प्लांट के संचालन पर रोक लगायी जाये, अन्यथा आम आदमी पार्टी क्षेत्रवासियों को साथ लेकर विरोध में जनान्दोलन छेड़ने पर बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन व संबंधित विभाग की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, जिला सचिव जीतेन्द्र पंत, महानगर अघ्यक्ष अशोक सेमवाल, सरिता गिरी, सागर रावल, शिखा गुप्ता, सुनील घाघट, रोहित कुमार, पवन रावत, शहजाद युसुफ सहित अनेक क्षेत्रवासी आदि शामिल रहे।

Leave A Comment