Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



आगामी महाकुम्भ को प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

CM-CM

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार में आयोजित ’’इनोवेशन समिट’’ में प्रतिभाग किया। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण व टैक्नोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी महाकुम्भ को भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय ’’इनोवेशन समिट’’ का अयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महाकुम्भ का सफल आयोजन शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। यह देश और प्रदेश के लिए एक अवसर भी है। कुम्भ न केवल भारत बल्कि विश्व की आस्था का केंद्र भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक गृह में परिवर्तित हो रही पृथ्वी की रक्षा के लिए आगामी महाकुम्भ को प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा। इसके लिए सरकार द्वारा पहल शुरू की जा रही है। जिसमें प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे व्यक्तियों को कपड़े या जूट का थैला उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहली चर्चा कुम्भ मेला को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री द्वारा जिला प्रशासन और संत समाज के साथ मिलकर इस पर समय से कार्य और बातचीत भी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ के अनुभवी अधिकारी इस समिट के माध्यम से आज जो भी प्लान और संसाधन कुम्भ की दृष्टि से आवश्यक समझते हो, उन्हें उपलब्ध करायें। इन संसाधनों को सरकार द्वारा पूरा करने की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पास योग्य अधिकारी हैं, जो जन-सहभागिता से महाकुम्भ को सम्पन्न कराकर विश्व पटल पर ख्याति अर्जित करते आये हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण के (हैश) पोर्टल तथा विकास विभाग के प्रगति पोर्टल की लाॅचिंग भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी वर्ष 2019 तक प्रदेश में गौमुख से लेकर राज्य की अंतिम सीमा में गंगा को गंदे नालो से मुक्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ वंश को सड़कों पर आवारा, घायल तथा बीमार होने से बचाना भी सरकार का लक्ष्य है, जिसे सरकार शीघ्र प्राप्त करेगी। मुख्यमंत्री ने देवी की 52 शक्ति पीठों की एक संयुक्त प्रतिकृति का तीर्थ स्थल जनपद हरिद्वार में तैयार करने की भी घोषणा की। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुम्भ मेले को ऐतिहासिक बनाया जायेगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलकर हरिद्वार में रिंग रोड की मांग रखी गयी। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने सहमति व्यक्त की है। वर्ष 2021 से पहले राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण कर केन्द्र सरकार को उपलब्ध करायेगी। मेला क्षेत्र का विस्तार बिजनौर रोड की तरफ किया जायेगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न कुम्भ क्षेत्रों में मेला सम्पन्न कराने वाले विशेषज्ञ अधिकारियों ने अपने अनुभाव तथा वर्ष 2021 हरिद्वार कुम्भ को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विचार भी साझा किये।

Leave A Comment