Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

doon

मसूरी/देहरादून। भारत के प्रमुख गर्ल्स स्कूलों की सूची में शुमार मसूरी इन्टरनेशनल स्कूल ने अपना 34वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। स्कूल की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाइलैंड के राजदूत चूटींटॉर्न गांगस्कदी मौजूद रहे। एमआईएस के नाम से विख्यात इस प्रमुख गर्ल्स स्कूल ने साल-दर-साल हजारों विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के द्वारा उज्जवल करियर देकर विश्वस्तर पर प्रतिष्ठा हासिल कर ली है। एमएआईएस के संस्थापक दिवस का जश्न दो दिनों तक चला, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों और प्रबन्धन ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संस्थापक दिवस की पूर्वसंध्या पर विशेष प्रदर्शनी‘‘हार्मोनी’’ का उद्घाटन किया गया, जिसमें दुनिया भर के विभिन्न देशों की विशेषताओं को दर्शाया गया। एमआईएस के छात्रों ने रीसाइकल्ड सामग्री जैसे बोतल, बॉल, बोतल के ढक्कन आदि से मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में डिस्प्ले किए। इसके बाद प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने शानदार म्युजिकल परफोर्मेन्स दिया। 500 से अधिक एमआईएस स्टार्स ने एक साथ मिलकर बेहद खूबसूरती से 30 विभिन्न वाद्ययंत्रों को एक साथ तालमेल में बजाया। इस दौरान बजाए गए कुछ वाद्य यंत्र थे -कहून, ऑक्टोपैड, सरोद, सारंगी, मंडोलिन, खिम और जयदीप बेला। सभी आगंतुकों ने ऑर्केस्ट्रा परफोर्मेन्स को खूब पसंद किया जिसके बाद विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत एमआईएस की प्रिंसिपल शकुंतला वशिष्ट द्वारा स्वागत संबोधन के साथ हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हर बीतते साल के साथ हम कुछ नया सीख रहे हैं, एमआईएस के अनुभवों एवं यादों में नए अध्याय जुड़ते जा रहे हैं। आज एमआईएस ने 34 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि स्कूल के पूर्व छात्र, मौजूदा छात्र, अध्यापक एवं स्टाफ सभी मिलकर इस दिन का जश्न मना रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत ‘गणेश वंदना’ के साथ हुई, हिंदु परम्पराओं के अनुसार हर शुभ कार्य की शुरूआत श्री गणेश जी के आहृन के साथ ही होती है। इसके बाद इंग्लिश गु्रप परफोर्मेन्स -‘एस्सेयर टॉउट’ का आयोजन किया गया है जिसका अर्थ है ‘‘हर कोशिश करें’’। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले अन्य दिग्गजों में दृ मिस ओराया विट्टायासूपोर्न (प्रथम सचिव, थाईलैण्ड दूतावास), कृतनारोंग सेरीसवद (द्वितीय सचिव, थाईलैण्ड दूतावास) शामिल थे। भारतीय संस्कृति की नौ भावनाओं जैसे प्यार, हंसी, गुस्सा, सहानुभूति, घृणा, डर, साहस, आश्चर्य और शांति पर आधारित हिंदी डांस ड्रामा ‘‘नवरस’’ दर्शकों के लिए आकर्षण केन्द्र बन गया। दुनिया भर से आए एमआईएस के पूर्वछात्रों ने स्कूल के अध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इन दिग्गजों ने स्कूल की उत्कृष्ट विरासत के बारे में अपने विचार अभिव्यक्त किए।

Leave A Comment