Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का किया सम्मान

CM -UK

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी संगठन द्वारा सफाई कर्मचारियों के हित मे सफाई कार्मिकों को प्रतिदिन रू0 275 के हिसाब से पारिश्रमिक दिये जाने के शासनादेश जारी होने पर आयोजित आभार एवं अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छकारों के हितों को ध्यान में रखना जरूरी है। स्वच्छकारों की कड़ी मेहनत को देखते हुए एवं उनके अधिकारों को दृष्टिगत रखते हुए पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 2022 तक सबका अपना घर हो, शौचालय, बिजली, पानी एवं गैस कनेक्शन हो, प्रधानमंत्री जी के इस सपने को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरी है। प्रदेश में मलिन बस्तियों में रहने वालों को छत देने के लिए 03 वर्ष के अन्दर सुनियोजित प्लान बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाना जरूरी है। भ्रष्टाचार का सबसे अधिक नुकसान समाज के कमजोर एवं गरीब वर्ग को होता है। भ्रष्टाचार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सफाई कर्मचारियों की हैं। निकायों की स्थिति को सुधारने के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। निकायों का विस्तार किया जा रहा है। मलिन बस्तियों में रहने वालों को 03 साल में मालिकाना हक दिलाने के लिए रास्ता निकाला जायेगा। इस अवसर पर विधायक खजानदास, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल ‘गामा‘, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment