Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



कल सीएम मिलेंगे पीएम से, जानिए खबर

uttarakhand-cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 09 अगस्त, 2018 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर राज्य हित से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। देहरादून में अक्टूबर माह मे आयोजित होने वाले इन्वेस्टर मीट में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण स्वीकार करने का भी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से पुनः अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र विभिन्न विकास योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु केन्द्रीय सहायता प्रदान करने से सम्बंधित योजनावार विस्तृत विवरण भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष रखे जाने वाले राज्य हित से जुडे विषयों पर सम्बंधित विभागों के प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक मे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने व्यापक विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के समक्ष जिन विषयों पर चर्चा करेंगे उनमें हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले एवं पूरे वर्ष विभिन्न धार्मिक मेलों तथा करोड़ो श्रद्धालुओं के आगमन के कारण अत्यधिक यातायात दबाव तथा जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए गंगा नदी पर कनखल से नीचे जगजीतपुर के निकट एक अतिरिक्त 2.50 किलोमीटर लंबा सेतु बनाये जाने, नीलधारा में घाटों के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, संपूर्ण भारतवर्ष एवं उत्तराखंड में पानी के संकट के दृष्टिगत एक नई सीएसएस बनाये जाने, राष्ट्रीय परियोजना घोषित किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना (600 मेगावाट), लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना (300 मेगावाट) को 90-10 के अनुमात में संचालित करने, बावला नंदप्रयाग जल विद्युत परियोजना (300 मेगावाट), नंदप्रयाग लंगासू जल विद्युत परियोजना(100 मे.वा.) के निर्माण, देहरादून की पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु सौंग डैम पर बांध का निर्माण हेतू 1000 करोड़, हल्द्वानी में बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना हेतु लगभग रु 3000 करोड, वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ के आयोजन हेतु स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने, हिमालयन राज्यों हेतु प्रख्यापित औद्योगिक नीति में ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दिये जाने, नैनीताल स्थित एचएमटी की भूमि राज्य सरकार को वापस दिये जाने, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हेतु बीएचईएल की जमीन की उपलब्धता, टनकपुर से पिथौरागढ़-बागेश्वर एवं रामनगर-चौखुटिया रेल मार्ग के साथ ही बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल मार्ग निर्माण के सम्बंध में मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से अनुरोध करेंगे। इसके साथ ही राज्य द्वारा राष्ट्र को प्रदान की जा रही ईको सिस्टम सर्विसेज (ESS) को राष्ट्रीय अंकेक्षण प्रणाली (नेशनल एकाउंटिंग सिस्टम) में सम्मिलित किये जाने, इस प्रणाली के अंतर्गत Green deficit States से धनराशि एकत्र कर एक नेशनल एक्सचेंज का सृजन किये जाने, हरित आच्छादन @ESS के अनुसार धनराशि का आवंटन किये जाने तथा जब तक यह प्रणाली सृजित नही होती तब तक उत्तराखंड को 2000 करोड रुपए प्रति वर्ष ग्रीन बोनस दिये जाने का भी अनुरोध मुख्यमंत्री करेंगे। चौखुटिया अल्मोड़ा में नयी हवाई पट्टी बनाने, राज्य में चरक की जन्मस्थली कोटद्वार के समीप अंतरराष्ट्रीय आयुष शोध संस्थान की स्थापना व राज्य के आपदाग्रस्त 350 गांवों के विस्थापन के लिये भी आर्थिक सहयोग का अनुरोध भी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं के बेहतर विकास एवं सुविधाओं के लिये उत्तराखण्ड को उत्तर रेलवे के अधीन किये जाने का प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। बैठक मे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा ग्रस्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन एवं सामान की ढुलाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव आर.के.सुधांशु, अमित नेगी, शैलेष बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. रणजीत सिन्हा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment