Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



बच्चों को स्कूल आने से रोकने वाले स्कूलों की खैर नहीं, जानिये खबर

students

नैनीताल। किसी पर्याप्त कारण के बिना बच्चों को स्कूल आने से रोकने वाले स्कूलों की खैर नहीं। ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यह बात जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जिला कार्यालय में आयोजित बाल कल्याण समिति एवं चाईल्ड सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले तथा उनका मार्ग प्रशस्त हो, इसलिए भीख मांगने वाले, कूड़ा बीनने वाले तथा बाल मजदूरी करने वालें बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बीमार बच्चों के ईलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कराने के निर्देश दिये ताकि बीमार बच्चों का प्रभावशाली व नियमित तरीके से ईलाज हो सके। सुमन ने कहा कि बीपीएल श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले परिवारों के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का ईलाज आरबीएसके के अतिरिक्त राज्य ब्याज निधि से भी तुरन्त ईलाज कराया जायेगा। श्री सुमन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बच्चों के भीख मांगने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती से प्रभावशाली कदम उठाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पौक्सो एक्ट के अन्तर्गत आने वाले केसों में विशेष ध्यान देने, सभी प्रक्रियाएं समय सीमा के भीतर पूरी करने तथा पीड़ित को सभी हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यौन शोषण से सम्बन्धित शिकायतों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराने तथा किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिये। श्री सुमन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य एवं हितो की रक्षा करने में किसी भी प्रकार की बाधा आती है तो इसकी सूचना सीधे उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि समय से सभी बाधाओं को दूर किया जा सके।  जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में भारत में 92 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों के आधार कार्ड बन चुके है। इसलिए लावारिश हालत में मिलने वाले बच्चों के अभिभावकों, माता-पिता की खोजबीन हेतु आधार कार्ड फिंगर प्रिंट (बायोमेट्रिक) प्रणाली का भरपूर उपयोग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए माह में कम से कम 02 संस्थाओं का निरीक्षण करने तथा संस्थाओं एवं नारी निकेतन आदि में रहने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं से बातचीत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत करने वालें बालकों एवं बच्चों को पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने बच्चों के शोषण से बचाव, मेडिकल हैल्प, गुमशुदगी, सहयोग व सलाह, शिक्षा के सम्बन्ध में जन जागरूकता लोन के लिए बुकलेट तैयार करने हेतु 6 सदस्य वाली कमेटी का गठन किया। जिलाधिकारी ने चाईल्ड लाईन को प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्ता, डाॅ.बलवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल गौतम सहित संगीता राव, शाहीन फातिमा, सुमन रानी, उमेश चन्द्र परगाई आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment