Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



सीएम त्रिवेंद्र उत्तराखण्ड में कर्नाटक के प्रमुख उद्यमियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

UK-DOON

22 अगस्त यानी कल को ’’डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट’’ के तहत बैंगलुरू में होने वाले रोड़ शो से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कर्नाटक राज्य के प्रमुख उद्यमियों से भेंट कर उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिये आमंत्रित किया। गौरतलब है कि 07-08 अक्टूबर 2018 को उत्तराखण्ड में निवेश को बढ़ावा देने के लिये ’’डेस्टिनेशन उत्तराखण्डः इंवेस्टर्स समिट’’ का आयोजन किया जायेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कर्नाटक राज्य के प्रमुख उद्यमियों से विस्तार से वार्ता की और उन्हें उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से मिलने वाले उद्यमियों में सीआईआई के उपाध्यक्ष व टोयोटा किर्लोस्कर के वाईस चैयरमेन विक्रम किर्लोस्कर, भारत फ्रिट्ज वर्नर लिमिटेड के सीईओ रवि राघव, राजेश एक्सपोर्ट के निदेशक सिद्धार्थ महता, चन्द्रु कालरो, टी.टी.जगन्नाथन, टी.टी. प्रेशटीज के एम.डी.के.शंकरन, जैनेत्री इनोवेशन के निदेशक अरूण अग्रवाल, शाही एक्सपोर्ट के आनन्द पदमानभन्न, रेमन्ड्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष वेंकटेश एवं हिमतसिंगका के उपाध्यक्ष संजय हंडूर शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ’’डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड : इंवेस्टर्स समिट’’ में उत्तराखण्ड में निवेश के लिये मुख्यतः 12 सेक्टरों में फोकस किया जा रहा है। जिनमें फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर, हर्बल एवं ऐरोमेटिक, पर्यटन, वेलनेस व आयुष, फार्मास्यूटिकल, ऑटोमोबाइल, सेरीकल्चर व प्राकृतिक फाइबर, आई.टी., नवीकरणीय ऊर्जा, बॉयोटेक्नालॉजी एवं फिल्म शूटिंग शामिल है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंगलुरू को आई.टी. सेक्टर में विशेषज्ञता प्राप्त है, जिसका लाभ उत्तराखण्ड को भी मिल सकता है। उन्होंने कर्नाटक के उद्यमियों से निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने व व्यवसायिक साझेदारी के लिये उद्यमियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य सरकार द्वारा निवेश अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। यहां प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम क्रियान्वित है और उद्योगों के लिये अनुकूल पॉलिसी अपनायी गयी है। ईज-ऑफ डूईंग बिजनेस में उत्तरखण्ड अग्रणी राज्यों में है। उत्तराखण्ड की एम.एस.एम.ई. पॉलिसी व मेगा इंडस्ट्रियल व इंवेस्टमेंट पॉलिसी में उद्यमियों को कई तरह की सहूलियतें दी गयी है।

Leave A Comment