Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



उत्तराखंड में निवेश के लिए दोस्ताना माहौल: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

CM

‘‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्डः इन्वेस्टर्स समिट’’ के लिए बेंगलुरू में रोड़ शो आयोजित

बेंगलुरू में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत रोड़ शो का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कर्नाटक के उद्यमियों ने रूचि दिखाई। ‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट’ 7 व 8 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को करेंगे। इसी संदर्भ में कर्नाटक राज्य के उद्यमियों को उत्तराखण्ड में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से देश की प्रमुख आईटी सिटी बेंगलुरू में उत्तराखण्ड के उद्योग विभाग द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया गया।

बड़ी संख्या में उद्यमियों ने उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति दिखाई रूचि

रोड़ शो में बड़ी संख्या में कर्नाटक के व्यवसाय जगत के लोगों ने भागीदारी की और उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति उत्सुकता दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों को उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं व सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड में पहली बार इस तरह की ‘इन्वेस्टर्स समिट’ का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड में पहली बार इस तरह की ‘इन्वेस्टर्स समिट’का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में निवेश के लिए अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर वातावरण उपलब्ध है। उद्योगों के लिए पहली आवश्यक शर्त अच्छी कानून व्यवस्था का होना है। उत्तराखण्ड एक शांति प्रिय राज्य है। यहां की कानून व्यवस्था बेहतर है। राज्य में प्रशिक्षित श्रम उपलब्ध है। ईज आॅफ डूईंग बिजनेस में उत्तराखण्ड की अच्छी परफोरमेंस रही है। निवेश के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं आसानी से पूरी की जा सकें, इसके लिए जिला व शासन स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम से आॅन लाईन क्लियरेंस की व्यवस्था की गई है। बिजली की उपलब्धता दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक है और वह भी कम दरों पर। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की दिल्ली सहित देश के दूसरे भागों से अच्छी कनेक्टीवीटी है। इसमें और सुधार किया जा रहा है। हवाई सेवाओं में सुधार किया गया है। राज्य में निवेश के लिए 12 सेक्टरों पर फोकस किया गया है। जिनमें फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर, हर्बल एवं ऐरोमेटिक, पर्यटन, वेलनेस व आयुष, फार्मास्यूटिकल, ऑटोमोबाइल, सेरीकल्चर व प्राकृतिक फाइबर, आई.टी., नवीनकरणीय ऊर्जा, बॉयोटेक्नालॉजी एवं फिल्म शूटिंग शामिल है।

उत्तराखण्ड, देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। राज्य की आर्थिक विकास दर वर्ष 2017-18 में 6.79 प्रतिशत रही है जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वर्ष 2017-18 में प्रति व्यक्ति आय 1,73,820 रूपए रही जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 16,177 रूपए अधिक है। सेवा क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाओं को देखते हुए इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मौजूद निवेश के सम्भावनाओं का लाभ उठाने व उत्तराखण्ड के लोगों के लिए इन सम्भवनाओं को रोजगार के अवसरों में बदलने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ‘‘हम राज्य में निवेशकों के लिए दोस्ताना और व्यवसाय के लिए सहज बनाते हुए निवेश का केंद्र बनाना चाहते हैं।’’ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, एमडी सिडकुल सौजन्या, आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा ने भी उद्यमियों को सम्बोधित कर राज्य में निवेश के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों को जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड में स्टार्टअप नीति बनाई जा चुकी है। राज्य में एमएसएमई नीति, वृहत उद्योग व निवेश नीति, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रोनिक्स नीति लागू है। उत्तराखण्ड में भारत के सिलीकन वैली के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं जिनमें इलेक्ट्रोनिक्स विनिर्माण क्लस्टर, इन्क्यूबेशन सेंटर व ग्रामीण बीपीओ की स्थापना शामिल हैं। इस अवसर पर उद्योग जगत से तिरूपुर एक्सपोट्र्स एण्ड मैनुफैक्चर्स एसोसियेशन के सचिव बर्थराजा, कृष्ण कुमार, इंटेल के नटराज तिमराजू, आईबीएम इंडिया प्राईवेट लि. के चैतन्य एन. श्रीनिवास, जिंदल नेचर केयर के प्रगुण जिंदल, भोरूका पावर काॅरपोरेशन लि. के सीईओ एस.चन्द्रशेखर, फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राईवेट लि. के संजीव सैडी, ओला एएनआई टेक्नोलाॅजी के मोहित शेवाक्रमानी, राजेश एक्सपोट्र्स के राजेश मेहता व सिद्धार्थ मेहता, मेरिटौर इंडिया के थिमैया, टाटा पावर सोलर के अतुल, जीए साॅफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी के गणेशन कल्याण व संतोष कुमार, बायर्न इंटरनेशनल के जाॅन कोट्टायिल, आईईएसए की सूर्या, महिन्द्रा इलैक्ट्रिक के सतीश राजगोपालन सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

Leave A Comment