Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया गुजरात के व्यवसायियों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आमंत्रित

uk-cm

उत्तराखण्ड और गुजरात दोनो आपस में मिलकर कार्य करें तो दोनो प्रदेशों के साथ-साथ देश को भी लाभ : सीएम

उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून में 7-8 अक्टूबर 2018 को आयोजित होने वाले ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड: इन्वेस्टर्स समिट’ के सम्बन्ध में शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक रोड शो किया गया। यह उत्तराखंड में आयोजित होने वाला पहला निवेशक सम्मेलन होगा जिसका आयोजन देहरादून में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस रोड शो में सामिल हुए तथा उन्होंने गुजरात के प्रमुख व्यवसायियों से मुलाकात भी की और उन्हें 7-8 अक्टूबर को होने वाली उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने भगवान सोमनाथ की धरती के व्यवसायियों को बाबा केदारनाथ की धरती पर निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड और गुजरात का आपस में विशेष रिश्ता है। गुजरात में बाबा सोमनाथ तो उत्तराखण्ड में बाबा केदारनाथ है। भगवान शिव गुजरात और उत्तराखण्ड को आपस में जोडते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान सोमनाथ की धरती को 12वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की धरती से साथ जोड़ना चाहते हैं। यह न सिर्फ व्यापारिक रिश्ता है, बल्कि सांस्कृतिक विरासतों को एकजुट करने की पहल भी है। यदि उत्तराखण्ड और गुजरात दोनो आपस में मिलकर कार्य करें तो दोनो प्रदेशों के साथ-साथ देश को भी लाभ होगा।

राज्य में गुजराती व्यवसायी समाज के लिए खाद्य प्रसंस्करण, आॅटोमोबाइल्स, टेक्सटाइल्स और मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश के बेशुमार अवसर उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में संसाधनों की प्रचुरता और निवेशानुकूल माहौल में आप अवश्य निवेश के इच्छुक होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी व संबंधित क्षेत्रों के अलावा आईटी सेक्टर, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी उत्तराखंड उनके लिये हॉट डेस्टिनेशन बन सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, ”हम ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड समिट 2018’ के लिए गुजराती व्यवसायी बिरादरी का साथ पाकर बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। इस नये राज्य में गुजराती व्यवसायी समाज के लिए खाद्य प्रसंस्करण, आॅटोमोबाइल्स, टेक्सटाइल्स और मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश के बेशुमार अवसर उपलब्ध हैं। हम निवेशकों के लिए एक मंच मुहैया करना चाहते हैं जहाँ वे हमारे राज्य उत्तराखंड की संभावनाओं और व्यवसाय करने की सहजता को समझ सकें। उत्तराखंड संसाधनों से समृद्ध राज्य है। स्थापित गुजराती निवेशक समुदाय यहाँ से उत्तरी राज्यों में अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।“ इस अवसर पर अहमदाबाद में उत्तराखंड सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने भी निवेशकों को संबोधित किया, जिनमें राज्य के मुख्य सचिव, उत्पल कुमार सिंह के अतिरिक्त उद्योग विभाग की प्रमुख सचिव मनीषा पँवार और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव डी. संेथिल पांडियान, सचिव सहकारिता एवं पशुपालन आर0 मीनाक्षी सुन्दरम तथा आयुक्त उद्योग सौजन्या प्रमुख है। रोड़ शो में उत्तराखंड के सरकारी अधिकारियों के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के0 एस0 पंवार, तकनीकी सलाहाकर डा0 नरेन्द्र सिंह तोमर तथा काॅर्पोरेट जगत के अनेक प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भी मौजूद थे। इनमें आर एस सोधी, प्रबंध निदेशक, अमूल इंडिया; गौतम अडाणी, चेयरमैन, अदाणी ग्रुप; जैमीन शाह, चेयरमैन, नैस्काॅम, डोमेस्टिक मार्केट काउंसिल; अंकित व्यास, सीईओ, ओजाॅम इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड; पायरज खंबाटा, चेयरमैन, रसना प्राइवेट लिमिटेड; कैलाश बहुगुणा, सीईओ, जाइडस इंफ्रास्ट्रक्चर; शनय शाह, डायरेक्टर, शैल्बी लिमिटेड; जोआकिम रोचा, ट्रेड कमिश्नर, कैनेडियन ट्रेड कमिश्नर सर्विस; संदीप अग्रवाल, हेड एवं डायरेक्टर, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड; राजेन्द्र शाह, एमडी, हर्षा इंजीनियर्स लिमिटेड; आदित्य पांडा, सीनियर मैनेजर, कोका कोला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड; पराग देसाई, कार्यकारी निदेशक, गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड आदि शामिल थे। इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को उत्तराखंड में निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी देना और ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित करना था। रोडशो में उत्साहवर्द्धक समर्थन मिला। इसमें गुजराती व्यवसायी समाज ने जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई।

फोकस निजी क्षेत्र के निवेश और विशेषकर 12 प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर

उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने निवेश के लिए राज्य के 12 प्रमुख फोकस क्षेत्रों को उजागर किया जिनमें खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी एवं फूलों की खेती, हर्बल एवं एरोमैटिक, पर्यटन एवं आतिथ्य, वेलनेस एवं आयुष, फार्मा, आॅटोमोबाइल, प्राकृतिक रेशे, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी एवं फिल्म शूटिंग सम्मिलित हैं। इस रोड शो के दौरान उद्योग जगत के लीडर्स को संबोधित करते हुए मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव, इंडस्ट्रीज, उत्तराखंड सरकार मनीषा पंवार, प्रधान सचिव, इंडस्ट्रीज, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि, ”हमें अपने सुन्दर राज्य में गुजरात के व्यावसायिक समुदाय को आमंत्रित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। डेस्टिनेशन उत्तराखंड – इन्वेस्टर्स समिट 2018 के साथ हमारा फोकस निजी क्षेत्र के निवेश और विशेषकर 12 प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर है। हमारा लक्ष्य व्यावहारिक तरीके से व्यावसायिक प्रक्रिया को इस तरह सरल बनाना है जिससे कि गुजराती व्यवसायी बिरादरी को उत्तराखंड में निवेश करने में सहजता का अहसास हो।“ डी. सेंथिल पांडियान, सचिव, खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि, ”हिमालय की तलहटी में बसा उत्तराखंड राज्य उप-उष्णकटिबंधीय से लेकर समशीतोष्ण और पर्वतीय तक विविध कृषि जलवायु से समृद्ध है। इस राज्य में अधिकतर किसान जैविक खेती करते हैं। उत्तराखंड सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के हित में अनेक नीतियाँ, योजनाएँ एवं प्रोत्साहन लागू किए हैं। राज्य में 2 मेगा फूड पार्क, 4 औद्योगिक क्लस्टर्स और 60 कृषक उत्पादक संगठन (नाबार्ड संरक्षित एफपीओ सहित) समेत सुदृढ़ मूलभूत सुविधाएँ मौजूद हैं।“ निवेश के लिए चिन्हित विविध अवसरों में उधम सिंह नगर और हरिद्वार में इंडिविजूअली क्विक फ्रोजन (आइ0क्यु0एफ0) फलों और सब्जियों के संयंत्रों, पौष्टिक अनाज से विशिष्ट स्नैक्स तथा बेबी फूड निर्माण संयंत्रों की स्थापना आदि को बढ़ावा दिया गया है। राज्य के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने तथा समावेशी आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने नीतिगत मामलों में अनेक कदम उठाए हैं। औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने और कारोबार के सहायक के रूप में कार्य करने के लिए राज्य एमएसएमई नीति 2015 और मेगा औद्योगिक एवं निवेश नीति 2015 के अलावा व्यावसायिक क्षेत्रवार समर्पित नीतियाँ प्रारूपित की गई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम से सभी महत्वपूर्ण सेक्टर्स में स्वीकृति की प्रक्रिया सरल हो गई है।  उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टिकोण से भी गुजरात के उभरते उद्यमियों के लिए लाभकारी स्थिति मुहैया करता है। व्यापारिक रणनीति के लिहाज से अवस्थित और उत्तरी सीमा से सटा उत्तराखंड व्यापार और वाणिज्य के लिए सहज स्थान है। इस राज्य में कच्चे मालों का भंडार भरा है। नतीजतन, गुजरात के निवेशकों को यहाँ से उत्तरी राज्यों में अपने कारोबार का विस्तार करने में आसानी होगी। गुजरात के व्यसायियों की राज्य के उधम सिंह नगर में काफी संख्या में मौजूद अनुषंगी इकाइयों के साथ काफी पुराने और प्रतिष्ठित व्यावसायिक घरानों का एक सुस्थापित औद्योगिक आधार मौजूद है। प्रमुख कंपनियों ने उत्तराखंड के सौहार्दपूर्ण कारोबारी माहौल को देखते हुए यहाँ अपनी इकाइयाँ स्थापित की हैं और अपने-अपने अत्याधुनिक परिचालन पद्धतियों से स्थानीय उत्पादन माहौल में प्राण फूँक रहे हैं। इस राज्य में विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में बेशुमार अवसर मौजूद हैं और गुजराती व्यवसायी समाज इसका लाभ उठा सकता है।

‘उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का आयोजन

उत्तराखंड सरकार राज्य द्वारा चिन्हित 12 प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े सभी विभागों के समन्वय में 7-8 अक्टूबर, 2018 को ‘उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का आयोजन कर रही है। उद्योग निदेशालय में स्थित निवेश संवर्धन एवं सुविधा केन्द्र आयोजन के सचिवालय के तौर पर काम कर रहा है। यह एक विशाल आयोजन होगा जिसमें वैश्विक व्यावसायिक पारितंत्र से निवेशकों, विनिर्माताओं, उत्पादकों, नीति निर्धारकों और संगठनों का समूह एकत्र होगा। इस समिट में, राज्य में औद्योगिक विकास की गति तेज करने के लिए मुख्य रूप से 12 फोकस सेक्टरों पर केंद्रण किया जायेगा जिनमें खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी एवं फूलों की खेती, हर्बल एवं एरोमैटिक, पर्यटन एवं आतिथ्य, तंदुरुस्ती एवं आयुष, औषधि, आॅटोमोबाइल, कुदरती रेशे, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी एवं फिल्म शूटिंग सम्मिलित हैं। इससे घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेशकों को इन क्षेत्रों में निवेश एवं व्यापार के अवसर उपलब्ध होंगे

Leave A Comment