Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



आर्थिक राजधानी से आध्यात्मिक राजधानी में हो निवेशः सीएम त्रिवेन्द्र

uk-cm

मुम्बई में ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत रोड शो का आयोजन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि मुम्बई व उत्तराखण्ड में गहरा नाता है। मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी है। उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक राजधानी कहा जा सकता है। दोनों राज्य आर्थिकी व अध्यात्म का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए महाराष्ट्र के उद्योग जगत को उत्तराखण्ड में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत रोड शो का आयोजन किया गया। 07 व 08 अक्टूबर 2018 को देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य का पहला निवेशक सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से मिलकर उन्हें उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं व राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक व मानव संसाधन दोनों दृष्टि से भी निवेशकों के लिए उत्तराखण्ड में अनुकूल माहौल है। रोड शो के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड समिट 2018 के लिए महाराष्ट्र के व्यवसायी समाज और फिल्म जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की सहभागिता व सहयोग से प्रसन्नता हो रही है।

मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी तो उत्तराखण्ड आध्यात्मिक राजधानी

मुम्बई देश की आर्थिक और मनोरंजन राजधानी है और इस नाते राज्य में निवेशकों की सहभागिता एक उत्साहवर्द्धक कदम है। जिससे निवेशकों और फिल्म निर्माताओं के बीच उत्तराखण्ड को एक लोकप्रिय गंतव्य बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में फिल्मों के फिल्मांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। पिछले डेढ़ सालों में उत्तराखण्ड में अनेक फिल्मों की शूटिंग की गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। नए पर्यटन सर्किट की योजना बनाई जा रही है। इसमें नवग्रह सर्किट, बौद्ध सर्किट, आदि शामिल हैं। 5 हजार साल पुरानी चारधाम पैदल यात्रा पर भी योजना बनाई जा रही है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास की विविध सम्भावनाएँ हैं, जहाँ बेहतर मूलभूत सुविधाएं और निवेशक हितैषी नीतियां लागू हैं। व्यवसाय करने की सहजता पर ठोस नीति के साथ ही इस युवा राज्य में स्टार्ट अप तथा नवोदित उद्यमियों के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि हम उत्तराखण्ड को निवेश के लिए प्रमुख गंतव्य बनाने के लिए महाराष्ट्र में कारोबारी समुदाय के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य में फिल्म सिटी विकसित करने पर फोकस कर रही है। सचिव पर्यटन एवं सूचना दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटकों को उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित करता है। बर्फ से ढ़के पहाड़ों, रंगबिरंगे फूलों, जीव-जन्तु, आकर्षक झीलों के कारण उत्तराखण्ड के कई स्थान फिल्मों की शूटिंग के लिए आदर्श गंतव्य हैं। फिल्म निर्माताओं को राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए फिल्मांकन पर समर्पित नीति के जरिये इंसेंटिव्स भी मुहैया कराते हैं। राज्य सरकार ने ‘उत्तराखण्ड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल’ (यूएफडीसी) भी बनाई है। इनका उद्देश्य स्थानीय सिनेमा को विकसित करना है। इस अवसर पर वित्त सचिव अमित नेगी, सिडकुल की प्रबंधक निदेशक सौजन्या, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस.पंवार, काॅर्पोरेट जगत के प्रतिष्ठित व्यवसायी जिनमें सीआईआई महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल के चेयरमैन और ब्लू स्टार लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक बी. त्यागराजन,सुशां त नाईक, नेशनल हेड-सरकार एवं सरकारी मामले, टाटा मोटर्स लिमिटेड, विनीत मित्तल, चेयरमैन, एवाडा ग्रुप, सुनील खन्ना, प्रेसिडेंट एवं एमडी, वर्टिव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, अरुण नंदा, चेयरमैन, कविन्दर सिंह, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, महिन्द्रा हाॅलिडेज एंड रिसाॅर्ट्स इंडिया लिमिटेड, हेमंत सिक्का, प्रेसिडेंट एवं सीपीओ, महिन्द्रा ग्रुप, संकल्प प्रबंध निदेशक-भारत, बांग्लादेश एवं नेपाल, क्राफ्ट कंपनी लिमिटेड, हर्ष गोयनका, चेयरमैन, आरपीजी एंटरप्राइजेज, आर कानन, हेड-सीपीएम, हिंदुजा ग्रुप, कपिल माहेश्वरी, सीईओ, हिंदुजा रिन्यूएबल पावर, वेंकटचलम कनाप्पन, सीओओ, हिंदुजा हाउसिग फाइनेंस, मणिशंकर घोष, डीजीएम-फाइनेंस, अशोक लेलैंड लिमिटेड आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment