Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



टैंपो ट्रेवल गहरी खाई में गिरा, 13 लोगों की मौत, दो घायल

uttarkashi

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाइवे पर संगलाई गांव के निकट भूस्खलन की चपेट में आकर एक टैंपो ट्रेवल गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक सहित वाहन में कुल 15 लोग सवार बताए जा रहे थे। ये सभी सोमवार की दोपहर को गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  भंकोली गांव से बीती रविवार को 60 ग्रामीणों का दल पांच अलग-अलग वाहनों से नागदेवता की डोली को लेकर गंगोत्री धाम गया था। सोमवार सुबह गंगा स्नान करने के बाद सभी अपने-अपने वाहनों में दल के सदस्य वापस लौटे। गंगोत्री से 60 किलोमीटर उत्तरकाशी की ओर गंगोत्री हाईवे पर संगलाई गांव के निकट पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। उसी दौरान हाईवे से गुजर रहा ग्रामीणों का टैंपो ट्रैवलर मलबे की चपेट में आ गया और करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रैवलर के गिरते समय दो लड़कियां वाहन से छिटककर अलग हो र्गइं। हादसे को देख संगलाई गांव के प्रधान पूर्ण सिंह और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायल लड़कियों को सड़क तक पहुंचाया। इतने में देवडोली यात्रा में गए अन्य ग्रामीणों के वाहन भी वहां पहुंच गए, घटना को देखकर इन ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। हादसे की सूचना पर भटवाड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जिलाधिकारी डा. आशीष चैहान, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी घटना स्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू के लिए प्रशासन ने आइटीबीपी मातली से भी मदद मांगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी में हुए हादसे में मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गंगोत्री राजमार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने विधायक गोपाल रावत से फोन पर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने विधायक को संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Comment