Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



झील के पानी की गुणवत्ता समय-समय पर जांची जायः मंडलायुक्त

uk

नैनीताल। नैनी झील का पानी पेयजल के तौर पर शहर के वाशिन्दों के साथ ही आने वाले पर्यटकों द्वारा प्रयोग किया जाता है। शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए झील ही एकमात्र साधन है जिससें शहर व आप पास के क्षेत्रों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। झील के पानी की गुणवत्ता समय-समय पर जाॅची जाये। यह बात आयुक्त कुमायू मण्डल राजीव रौतेला ने झील विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल की आपूर्ति करना हमारा दायित्व है। इस काम के लिए जल संस्थान और सिंचाई विभाग दोनों संयुक्त रूप से समय-समय पर नैनी झील के पानी का नमूना लेकर आधुनिकतम प्रयोगशालाओं से उनकी जाॅच कराये। उन्होंने महाप्रबन्धक जल संस्थान डीके मिश्रा को निर्देश दिये कि वह सिंचाई विभाग के साथ समन्वय कर झील के पानी के नमूने लें। उन्होंने हिदायत दी कि झील में आने वाले नाले जहाॅ-जहाॅ झील में प्रवेश कर रहे हैं, उन स्थानों के साथ ही झील के मध्य व अन्य कोनो के पानी के सम्पल लिए जाये। आयुक्त ने जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से कहा कि नैनी झील की सफाई के लिए झील के पास सीवर ट्रीटमेन्ट प्लांट (एसटीपी) लगाये जाने की जुरूरत है इसके लिए आईआईटी रूड़की ने भी अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वह एसटीपी निर्माण के लिए विशेषज्ञों के मार्ग दर्शन में एक कार्य योजना तैयार करें ताकि एसटीपी स्थापना की दिशा में कार्यवाही की जा सके। गौरतलब है कि वर्तमान में रूसी बाईपास पर एसटीपी कार्यरत है। आयुक्त द्वारा अधिकारियों के साथ लोअर माल रोड की मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियन्ता चन्दन सिंह नेगी से कहा कि नन्दा देवी महोत्सव आयोजन का समय नज़दीक आता जा रहा है, ऐसे में लोअर माल रोड पर मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाये ताकि माॅ नन्दा के डोले को परम्परागत तौर पर लोअर माल रोड से गुजारा जा सके। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि डोला विसर्जन के समय लोअर माल रोड पर श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाये। लोअर माल रोड की नाजुक स्थिति को ध्यान में रखते हुए डोले के साथ गुजरने वाले वाहनों को एहतियात के तौर पर अपर माल रोड से गुजारा जाये। इसके लिए प्रशासन को चाहिए कि मेला आयोजकों से वार्ता कर निर्णय लिया जाये। उन्होंने कहा कि मेले में जो भी दुकाने झूले व अन्य भारी सामान लगाया जा रहा है उसका ट्रान्सपोर्टेशन अपर माल रोड से न किया जाये। मेला प्रारम्भ होने और उसके बाद झूले व मेले का अन्य सामान कालाढुंगी रोड से वापस भेजा जाये। आयुक्त ने जिलाधिकारी श्री सुमन से कहा कि नैनी झील का स्तर काफी संतोष जनक है, झील लबालब भरी हुई है, झील के पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। पानी डिस्चार्ज करने के स्थान पर शहरवासियों एवं श्रद्धालुओ के लिए पेयजल उलब्धता के लिए पेयजल आपूर्ति के समय को बढ़ाने के लिए प्रशासन विचार कर ले ताकि मेला अवधि में पेयजल की कोई दिक्कत न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि सीएस नेगी, सहायक अभियन्ता डीएस बिष्ट, एमएम जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment