Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



जीएसटी रिटर्न के आधार पर ऋण देने की शुरुआत, जानिए ख़बर

gst

देहरादून। आईसीआईसीआई बैंक ने एक नई कार्यकारी पूंजी की सुविधा शुरू करने का एलान किया है। इस सुविधा के तहत एमएसएमई (माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम) अपने जीएसटी रिटर्न में दर्ज कारोबार के आधार पर ओवरड्राफ्ट (ओडी) प्राप्त कर सकते हैं। ‘जीएसटी बिजनेस लोन‘ नामक यह सुविधा किसी भी एमएसएमई के लिए उपलब्ध है, और ऐसे उद्यमी जो आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक नहीं हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत 1 करोड़ रुपये तक का ऋण हासिल किया जा सकता है। यह सुविधा त्वरित ओवरड्राफ्ट का लाभ उठाने की बेहतर सुविधा प्रदान करती है, क्योंकि इसके अंतर्गत पिछले वर्षों की बैलेंस शीट सहित विभिन्न वित्तीय दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती। इसमें एमएसएमई के लिए कामकाजी पूंजी सीमा की पात्रता का आकलन करने के लिए उनके जीएसटी रिटर्न का ही उपयोग किया जाता है और इस तरह प्रक्रिया को सरल बनाते हुए दो कार्य दिवसों के भीतर ओडी की मंजूरी प्रदान कर दी जाती है। अभी ऋण मंजूर करने की पारंपरिक प्रक्रिया के तहत कई दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और फिर इन दस्तावेजों की जांच में आम तौर पर कई दिन लग जाते हैं। ‘जीएसटी बिजनेस लोन‘ सुविधा की लाॅन्चिंग के अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बागची ने कहा, ‘‘वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) एक परिवर्तनकारी संरचनात्मक सुधार साबित हुआ है जिसने राष्ट्रीय बाजार के निर्माण, व्यापार करने में आसानी, उत्पादकता और दक्षता में सुधार के साथ अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया है। चूंकि जीएसटी व्यापक प्रवाह को ध्यान में रखता है, इसलिए हम मानते हैं कि जीएसटी रिटर्न एमएसएमई के लिए ऋण लेने की प्रक्रिया को और अपने कारोबार के लिए कार्यशील पूंजी जुटाने के प्रयासों को और आसान बनाता है। इसी सिलसिले में हम जीएसटी समर्थित ओवरड्राफ्ट सुविधा को लॉन्च करते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हैं। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए एमएसएमई अपनी बैलेंस शीट के अतिरिक्त मूल्यांकन के बिना सिर्फ अपने जीएसटी रिटर्न के आधार पर 1 करोड़ रुपये तक का ओवरड्राफ्ट हासिल कर सकते हैं।

Leave A Comment