Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



राज्य कैबिनेट बैठक : 11 इंटरमीडिएट कॉलेज का विलय करने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी

cm 2018

कीड़ा जड़ी के दोहन और बिक्री के लिए नीति के प्रस्ताव को मंजूरी

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कीड़ा जड़ी के दोहन और बिक्री के लिए नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही महिला कर्मियों की रात्रि ड्यूटी पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही मंजूरी दी गई। बैठक में एक ही परिसर या 100 मीटर के भीतर संचालित 11 इंटरमीडिएट कॉलेज का विलय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सचिवालय में सभागार का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली रखा गया

इस दौरान सचिवालय स्थित पंचम तल सभागार का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर किया गया। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन सतर्कता में नियुक्तियों का ढांचा तय किया गया है। उत्तराखंड सौर ऊर्जा नीति 2013 में संशोधन किया गया है। नगर पालिका और नगर निगम एक्ट में संसोधन को मंजूरी दी गई है। गांवों को निकायों में शामिल करने के बिंदु शामिल किए गए हैं। मोबाइल टावर लगाने वाली कम्पनियों के लिए नीति बनेगी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक 2016 नीति को निरस्त कर दिया गया है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक 2018 नीति को मंजूरी दी गई है। राज्य कैबिनेट ने ऊर्जा विभाग के दो प्रस्तावों पर मुहर लगाई है, यूपीसीएल में विद्युत सतर्कता सेल का ढांचा स्वीकृत किया गया है। ढांचे में आठ पद मंजूर किए गए हैं। डीआइजी और एसएसपी लेवल का अधिकारी होगा प्रमुख। 2013 की सोलर नीति में संशोधन किया गया है। पहाड़ में पांच मेगावाट तक के सोलर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जनपद के स्थाई निवासी के लिए आरक्षित होगा। वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र को भी लीज पॉलिसी में शामिल किया जाएगा। मलिन बस्ती के लिए बने अध्यदेश को विधानसभा में ले जाने पर सहमति बनी है। प्रेस क्लब की बार फीस तीन लाख से घटाकर डेढ़ लाख की गई है। पांच सितारा होटलों की बार फीस भी घटाकर 15 से 10 लाख की गई है।

Leave A Comment