Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



केदारनाथ धाम : छः लाख पचास हजार से अधिक श्रद्धालु टेक चुके हैं मत्था

dhaam

रुद्रप्रयाग। बारिश का सिलसिला थमने के बाद केदारनाथ की दूसरे चरण की यात्रा शुरू हो गयी है। विगत दस सितम्बर से भोले के दरबार में तीर्थयात्रियों की आमद बढ़ती जा रही है, जहां पहले बारिश के कारण कम तीर्थयात्री ही बाबा के दरबार पर पहुंच रहे थे, वहीं अब हर दिन एक हजार के करीब तीर्थयात्री बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। हेली सेवाओं के आने के बाद से केदारघाटी में यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। केदारघाटी में मौसम के करवट बदलते ही यात्रा भी परवान चढ़ने लगी है। सुबह के समय घाटी में चटक धूप खिल रही है, जिसके बाद हेली सेवा के जरिये तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। इसके अलावा राजमार्ग से भी तीर्थयात्रियों की आवाजाही हो रही है, लेकिन राजमार्ग के हालत खस्ता होने से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं। ऐसे में राजमार्ग से आने वाले तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। हेली सेवाओं से यात्रा करने वाले तीर्थयात्री सुबह जाकर सांय को वापस लौट रहे हैं। यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से केदारनाथ धाम भी गुलजार होने लगा है। धाम में यात्रियों की आवाजाही से रौनक लौट आई है। हर दिन एक हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। देश-विदेश से आये तीर्थयात्रियों को बस बाबा के पास जाने का इंतजार है। मौसम के खराब होने पर तीर्थयात्रियों के चेहरों पर मायूसी देखी जा रही है, मगर जैसे ही मौसम साफ हो रहा है, यात्रियों के चेहरों पर रौनक लौट रही है। केदारघाटी और केदारनाथ में मौसम कब बदल जाय, कहा नहीं जा सकता। सुबह के समय चटक धूप केदारघाटी में रहती है तो दोपहर में बादल छाने लगते हैं। इसके बाद बाद सांय के समय फिर बादल हट जाते हैं। ऐसे में हेली सेवाएं कंपनी सुबह छः बजे से सेवाएं दे रही हैं और एक बजे तक सेवा देने के बाद फिर चार से छः बजे तक हेली उड़ाने भर रही है। अब तक बाबा केदार के दरबार में 6 लाख 50 हजार से अधिक तीर्थयात्री मत्था टेक चुके हैं। यात्रियों के आने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। गुजरात से आये राहुल, सूरज, आकाश, शिव ने कहा कि वे पहली बार अपने गु्रप के साथ केदारनाथ की यात्रा पर आये हैं। केदारघाटी में आने के बाद शेरसी से हेली सेवा की बुकिंग कर केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाबा का धाम पवित्र और अद्भुत है। यहां आकर मन को शांति की प्राप्ति होती है। बताया कि देहरादून से फाटा तक का सफर राजमार्ग से तय किया गया। राजमार्ग के हालत काफी नाजुक हैं। जब से आॅल वेदर का कार्य शुस् किया गया है, तब से काफी दिक्कतें पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड काफी सुंदर राज्य है। वहीं हेली सेवा के नोडल अधिकारी सुरेन्द्र पंवार ने बताया कि केदारघाटी में आर्यन, ऐरो, हिमालयन, ग्लोबल चार हेली सेवा कंपनी सेवाएं दे रही हैं। 15 सितम्बर तक पांच और हेली सेवा कंपनी केदारघाटी में पहुंच जायेंगी, जिनमें पिनेकल, ट्रांस भारत, पवन हंस, यू टेयर, हैरिटेज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हेली सेवाओं के आने के बाद से यात्रा में काफी इजाफा हुआ है। तीर्थयात्रियों को हेली सेवा से काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी में सुबह और सांय के समय मौसम साफ है, जिससे हेली सेवाएं कंपनी पूरा फायदा उठा रही हैं।

Leave A Comment