Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



गौमाता को सम्मान दिलाने के लिए सभी कृष्ण भक्त आगे आएंः गोपाल मणि महाराज

mani ji

देहरादून। ऐतिहासिक परेड मैदान में गौक्रान्ति अग्रदूत संत शिरोमणि गोपाल मणि जी महाराज के सानिध्य में चल रही धेनुमानस गौकथा के समापन दिवस पर गोपाल मणि जी ने धेनुमानस के अंदर महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि महाभारत में द्रोपदी का चरित्र गाय है। और द्रौपदी की जब लाज लूट रही है तो वहां सभी धार्मिक संगठनांे के प्रतिनिधि धर्मराज युधिष्ठिर बड़े-बड़े आचार्य द्रोण कृपाचार्य आदि सब वहां बैठे थे लेकिन कोई भी द्रोपदी के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ। फिर हजारों मील दूर बैठे गोपाल भगवान को द्रोपदी यानी गाय की लाज बचाने के लिए आना पड़ा। इस देश मे द्रौपदी की लाज सिर्फ वही बचा सकता है जो गौ को माँ का सम्मान देता हो। आज भी देश मे गौमाता की यही स्थिति है।  गौमाता को सम्मान दिलाने के लिए हम् सभी कृष्ण भक्तों को साथ आना पड़ेगा तभी जाकर के द्रौपदी यानी गौ की लाज बचेगी। कृष्ण भक्तों से कहा कि जिस कृष्ण भगवान को तुम आराध्य मानते हो उसके हर कार्य मे गाय का सम्मान है। गाय के बिना कृष्ण भक्ति अधूरी है। भगवान कृष्ण ने 120 वर्ष तक एक ही मुद्दा उठाया उस मुद्दे का नाम था गोवर्द्धन। इसलिए वर्तमान में भी एक ही मुद्दा होना चाहिए गोवर्द्धन बस केवल गौबंश का संवर्धन। यही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान पक्ष को देखें तो एक इस देश के अंदर जो भी ज्वलंत समस्या है उन सभी समस्याओं का समाधान केवल गौमाता के सम्मान में है। इसलिए हम इस देश को सरकारों का आह्वान करते हैं कि इस देश का जो सबसे प्राचीन मुद्दा है गौसमृधि। इसलिए सबसे पहले गौ को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाय। साथ ही मणि जी महाराज ने कहा कि गौ-राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा अब महासंकल्प के रूप में पूरे देश मे ब्याप्त है। अभी को आस्वस्त किया कि अब गौमाता को इस देश राष्ट्रमाता का सम्मान मिल कर ही रहेगा। इसलिए सभी देश वासियों का आह्वान करते हैं कि अभी जो लोग इस स्वर्णिम अभियान में नही जुड़े हैं वे सभी लोग माँ को सम्मान देने के लिए आगे आये। महाराज ने कहा कि भारतीय गौक्रान्ति मंच संगठन का सिर्फ एक ही मुद्दा है गौ का जो सम्मान सनातन काल से था वही सम्मान अब इस कलिकाल में भी दिलाना है। इस अवसर पर मनोहर लाल जुयाल, जीबलवीर सिंह पंवार, सूर्यकांत धस्माना, दिलबर सिंह रावत, सुभाष शर्मा, शूरवीर सिंह मतूड़ा, अजयपाल सिंह, गीताराम गौड़, रोशन धस्माना, आचार्य विपिन जोशी, आचार्य सूरत राम डंगवाल, आचार्य राकेश सेमवाल, आनंद सिंह रावत, तेजराम नौटियाल, श्रीत सुंदरियाल, मंच के प्रवक्ता डॉ राम भूषण बिजल्वाण, विनोद कपरुवान, रामप्यारी इश्तवाल, मंजू नेगी, इंद्र सिंह नेगी, महावीर खंडूरी, शैला शाह, कांति बर्तवाल, सुधा ध्यानी, माहेश्वरी जोशी आदि सैकड़ो गौभक्त उपस्थित थे।

Leave A Comment