Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



हर मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा को तैयार सरकार : सीएम

uk

देहरादून | विधानसभा सत्र के प्रथम दिन विधानसभा में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायकों द्वारा बहुत अच्छे सवाल सदन में उठाये गये हैं, एवं सत्र को चलने में सहयोग दिया है। विधायकों ने अपने प्रश्न सत्र के दौरान सदन में रखे एवं विधायकों को उनके प्रश्नों के जवाब भी दिये गये। उन्होंने कहा कि सामान्यतः बहुत कम ऐसा होता है कि विधायकों द्वारा सत्र में रखे गए सभी सवालों के जवाब मिल पाते हो। इस तरह काम की दृष्टि से देखा जाए तो पहला दिन काफी अच्छा रहा है। मुख्यमंत्री विधायकों द्वारा उठाये गये सवालों से खुश दिखे, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही खुबी है कि विधायक जनता से जुडे मुद्दे पर सवाल करते हैं। विपक्ष के द्वारा महंगाई पर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर जो भी सवाल विधायकों ने उठायें हैं, चाहें वह तेल पर प्रश्न हो या चाहे खाद्यान्न पर हो उन सभी का जवाब संसदीय कार्य मंत्री द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई पूरी तरह से नियंत्रण पर है जबकि पेट्रोल एवं डीजल की कीमत बढ़ने का कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मूल्य बढ़ना है। विपक्ष के महंगाई के प्रश्न पर वॉकआउट करने के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को वॉक आउट नहीं करना चाहिए बल्कि इस सम्बंध में हुई चर्चा पर भाग लेना चाहिए था। सरकार उनके सवालों को सुन रही है उनको भी धैर्य से जवाब सुनना चाहिए, इसका मतलब यह हुआ कि उनको अपने सवालों के जवाब से मतलब नहीं बल्कि उनका मकसद केवल शोर शराबा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा को तैयार हैं, विपक्ष को सदन से वॉकआउट करने के बजाय चर्चा में भाग लेना चाहिए। मीडिया द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था के सम्बंध में पूछे गये सवाल के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही के दिनों में हुई रेप जैसे जघन्य अपराधों पर पुलिस द्वारा तेजी से कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज हुई हत्या के हत्यारों को पहचान लिया गया है और बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस तत्परता से अपना काम कर रही है।

Leave A Comment