Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



खुलेगा 300 बेड का नया जच्चा-बच्चा अस्पताल , जानिए खबर

cm

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मलेरिया उन्मूलन कार्ययोजना 2018-22 का शुभारम्भ किया। मलेरिया उन्मूलन कार्ययोजना के तहत राज्य के सभी जनपदों में 2020 तक मलेरिया प्रभावितों की संख्या को शून्य किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2022 तक राज्य में मलेरिया का पूरी तरह से उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही दून मेडिकल काॅलेज में आईसीयू यूनिट की शुरूआत की जाएगी। इसके साथ ही आज पौड़ी में टेली कार्डियोलाॅजी की शुरूआर कर दी गई हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र  ही 300 बेड का एक नया जच्चा बच्चा अस्पताल आरम्भ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को सरलता से गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए निरन्तर काम कर रहे है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 108 आपातकाल सेवा में जनवरी माह तक 139 नए एम्बुलेंस वाहन सम्मिलित कर दिए जाएंगे। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाऐं सुदृढ करने हेतु प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने बताया कि जल्द ही राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में समयबद्ध रूप से आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचानें हेतु एयर-एम्बुलेंस शुरू की जाएगी। भारत सरकार द्वारा इसके लिए धनराशि आवटिंत कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देहरादून के प0 दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 100 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। देहरादून व अन्य जिलों से आने वाले मरीजों को इससे राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पौड़ी में ट्राजिंट होस्टल शुरू किया जा रहा हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में 90 प्रतिशत प्रसूति संस्थागत हो। जच्चा -बच्चा को ससमय अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इससे शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर को कम करने में भी सहायता मिलेगी। महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार पर विशेष फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचाना हमारी प्राथमिकता हैं। गत डेढ़ वर्षो में सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के सुधार हेतु कई ठोस प्रयास किए गए हैं। हम कई संक्रमित रोगों को नियन्त्रित करने में सफल रहे है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार मात्र सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहने चाहिए बल्कि सामाजिक कार्य करने वाले संगठनों, व्यक्तियों भी बहुत सी समस्याओं की तत्काल समाधान में सहायता कर सकते है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अस्पतालों में अच्छा वातावरण बनाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि आगामी इन्वेस्टर समिट में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश हेतु कई प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य में 75 प्रतिशत डाॅक्टर तैनात करने में सफल रहे है। तकनीक व आईटी के माध्यम से भी स्वास्थ्य सुविधाएं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में पहुचानें के प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, राज्य मंत्री रेखा आर्य, डा0 धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा आदि उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचायतघर हर्रावाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारम्भ किया।

Leave A Comment