Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



लखनऊ : सीएम त्रिवेंद्र ने मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में किया प्रतिभाग

CM

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 21वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा तथा केशव प्रसाद मौर्य के अलावा छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हुए। मध्य क्षेत्रीय परिषद् की इस बैठक में कुल 22 मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें से 17 मुद्दे हल कर लिए गए हैं। तीन पर निर्देश जारी कर दिये गए हैं। बाकी दो मुद्दे अगली बैठक में हल कर लिए जाएंगे। आज की बैठक में जिन मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई उसमें सड़क, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, वामपंथी उग्रवाद से निपटने के तौर तरीके, पुलिस बलों का आधुनिकीकरण, मनरेगा, हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे को सम्मुनत करना, अनाज भंडारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्कूल पुलिस कैडेट और विद्यालयों से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाकर जनता से जुड़े अहम मुद्दों को हल करने की दिशा में क्षेत्रीय परिषदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लखनऊ में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 21वीं बैठक में गृहमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सभी क्षेत्रीय परिषदों को सक्रिय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक सहकारी संघवाद की वास्तविक भावना को बताती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में अनुरोध किया कि मुज़फ्फर नगर-हरिद्वार और हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाय। एयरफोर्स के हिंडन एयर बेस से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की जाय। देहरादून-पंत नगर नियमित व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के संबंध में अवगत कराते हुए इसके नोटिफिकेशन में तब्दीली किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य पुलिस बल के आधुनिकीकरण और पुलिस के आवास के लिए धनराशि उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि क्षतिपूरक वनीकरण के लिए राज्य सरकार और निगमों को भारत सरकार के उपक्रमों की भांति डिग्रेडेड फारेस्ट के लिए भी अनुमति दी जाय। अंतर्राज्यीय परिषद के सचिव, आर बुहरिल ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित केन्द्र व परिषद् के सदस्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक छत्तीसगढ़ में संपन्न होगी। इससे पूर्व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट कर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नोटिस के सम्बंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री रावत के अनुरोध पर योगी आदित्यनाथ ने चन्द्र सिंह गढ़वाली जी के परिजनों को राहत देने के लिए समुचित कार्यवाही किए जाने के प्रति आश्वस्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड को आवंटित कार्मिकों की बकाया पेंशन राशि के लिए उत्तर प्रदेश के बजट में प्राविधान कर दिया गया है।

Leave A Comment