Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे….

uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पं0दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सर्वे चौक स्थित, आई.आर.डी.टी. सभागार में पं.दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद के दर्शन पर विशेष बल दिया। उनकी स्पष्ट सोच थी कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। पं.दीनदयाल जी ने जिस तरह के समाज की परिकल्पना उन्होंने की थी, हम उसका अनुसरण कर आगे बढ़ रहे हैं। सामाजिक व राजनैतिक जीवन में सुचिता अपनाने व ’सबका साथ-सबका विकास’ की सोच को लेकर आगे बढ़ने का संदेश उन्होंने दिया। सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन की अवधारणा पर कार्य किया। एकात्म मानव दर्शन का सम्बन्ध व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि व परमष्टि से है। मानव का सम्बन्ध समाज से प्राकृतिक रूप से है। मानव किसी न किसी रूप में एक दूसरे से जुड़ा हुआ है और एक दूसरे पर आश्रित है। सम्पूर्ण समाज के विकास के बिना एक सुनियोजित विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि पं. दीनदयाल जी मानना था कि विकास तो जरूरी है, लेकिन विकास का पर्यावरण से संतुलन भी जरूरी है। तकनीक का विकास तो जरूरी है लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि तकनीक का विकास भी उतनी गति से होना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलित रहे। विकास तो जरूरी है, लेकिन विकास का संतुलित होना भी जरूरी है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन के चिन्तन को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, डॉ. आर. के जैन, शुभा वर्मा, कैलाश पंत आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment