Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे का विरोध, जानिए खबर

uk

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे के निर्माण का निर्णय लिया है, जबकि 2002 से तत्कालीन तिवारी सरकार ने भी गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे निर्माण का ऐलान किया था, लेकिन 16 साल बाद फिर भाजपा सरकार ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुये रो-वे निर्माण को हरी झंडी दे दी। केदारनाथ यात्रा से पन्द्रह हजार मजदूर जुड़े हुये हैं और मजदूरों को यह भय सताने लगा है कि रोप-वे का निर्माण होने से मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। केदारनाथ यात्रा से जुड़े मजदूरों ने रोप-वे का विरोध करते हुये स्पष्ट कहा कि सरकार रोप-वे निर्माण से पहले मजदूरों के भविष्य पर भी विचार करे। 2013 की आपदा से प्रभावित मजदूरों ने कहा कि सरकार को हवाई सेवाएं एवं रोप-वे निर्माण के बजाय गौरीकुंड से केदारनाथ मोटरमार्ग का निर्माण करना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मजदूर नेता गोविंद सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ यात्रा से हजारों मजदूरों का भविष्य जुड़ा हुआ है और सरकार को रोप-वे निर्माण से पहले मजदूरों के चैपट होते रोजगार पर भी सोचना चाहिये। उन्होंने कहा कि 2013 की दैवीय आपदा से मजदूर अभी तक उभर नहीं पाये हैं और रोप-वे का निर्माण होने से मजदूरों का असित्तव ही समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने हवाई सेवा शुरू कर मजदूरों को धक्का खाने के लिये मजबूर कर दिया है और अब रोप-वे के निर्माण से यात्रा से जुड़े मजदूर दो रोटी नसीब के लिये भी मोहताज हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार को हवाई सेवा एवं रोप-वे के निर्माण करने के बजाय गौरीकुंड से केदारनाथ मोटरमार्ग का निर्माण करना चाहिये, जिससे मजदूर यात्रा मार्ग पर अपना व्यवसाय कर सकें, लेकिन सरकार मोटरमार्ग निर्माण के बजाय रोप-वे का निर्माण करने जा रही है। श्री रावत ने कहा कि सरकार ने हवाई सेवाएं बंद और रोप-वे का निर्माण मजदूरों के विरोध के बाद भी किया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि सालों से जनता सड़क की मांग को लेकर अपनी बात रख चुकी है, लेकिन सड़क निर्माण के बजाय बाहरी धन्ना सेठों को यहां लाकर यहां के बेरोजगारों के रोजगार को छीनने का प्रयास कर रही है, जिसे मजदूर कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave A Comment