Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



मां डाट काली के समीप टनल का सीएम त्रिवेन्द्र ने किया लोकापर्ण

uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 ए) में मां डाट काली मंदिर के समीप 2 लेन इंजीनियर एम0 विश्वेश्वरैया टनल का विधिवत लोकापर्ण किया। भारत रत्न इंजीनियर एम0 विश्वेश्वरैया टनल की लम्बाई 340 मीटर (5 मीटर दोनो ओर पोर्टल सहित), ऊंचाई 5.50 मीटर, टनल के केरिज वे की चौड़ाई 7.50 मीटर, टनल का फुटपाथ दोनों ओर 1.50 मीटर चैड़े है। टनल से देहरादून की ओर पहुॅंच मार्ग 255 मीटर व सहारनपुर की ओर पहुॅंच मार्ग 205 मीटर है। टनल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से 08 माह पूर्व पूर्ण हो गया है। टनल निर्माण लागत में 9 करोड़ रूपये की बचत हुई है। टनल निर्माण की स्वीकृत लागत 71.93 करोड़ रूपये थी तथा मूल अनुबन्ध 56.01 करोड़ रूपये का था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत रत्न इंजीनियर एम0 विश्वेश्वरैया टनल हमारे प्रतिभावान व परिश्रमी इंजीनियरों को समर्पित हैं। टनल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से 08 माह पूर्व पूर्ण करने व टनल निर्माण लागत में 9 करोड़ की बचत के लिए कार्यदायी संस्था बधाई व प्रंशसा की पात्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही टनल के प्रवेश द्वारों पर देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक दिखाने व सौन्दर्यीकरण के लिए भी कार्य किया जाए। इन्हें पर्यटकों के लिए सेल्फी पाॅइन्ट के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने डाट काली मन्दिर की पुरानी टनल के जीर्णाेद्धार की बात कही। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के दामों में 5 रूपये की कमी कर दी गई है। राज्य में 90 करोड़ लीटर डीजल व 40 करोड़ लीटर पेट्रोल के साथ प्रतिवर्ष कुल 130 करोड़ लीटर डीजल-पेट्रोल की खपत होती है। इससे सरकार पर लगभग सवा तीन सौ करोड़ रूपये वित्तीय बोझ बढे़गा। हमें इस घाटे को पूरा करने के लिए उत्पादन व राजस्व को बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। राज्य सरकार द्वारा सड़कों के सुधारीकरण व सुगम बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे आम जन व पर्यटकों को सुविधा होगी। इस वर्ष राज्य में रिकार्ड पर्यटक आए। राज्य सरकार के खनन राजस्व में वृद्धि 400 करोड़ रूपये से बढ़कर 800 करोड़ रूपये हो गई है। वन विकास निगम से भी 100 करोड़ रूपये की आय होने की संभावना है। इस प्रकार हम राजस्व घाटा पूरा करने व प्रगति की ओर बढ़ने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आयोजित निवेशक सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। हमारे पास लगातार निवेशक आ रहे है। पंजीकरण निरन्तर बढ़ते जा रहे है। यह निवेश राज्य के विकास व प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 2025 में जब उत्तराखण्ड अपनी रजत जयन्ती मना रहा होगा तो राज्य, राज्य आन्दोलनकारियों के सपनो के अनुरूप एक उन्नत व समृृद्ध राज्य होगा। हम भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार कर रहे है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध इस लड़ाई में जनता, जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण, सहयोगी व नौकरशाही हमारे साथ है। इस संघर्ष में हमको सबका सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, भरत सिंह चौधरी, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, मुख्य अभियन्ता हरि ओम शर्मा, प्रमुख अभियन्ता आर सी पुरोहित, भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, महेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment