Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



इन्वेस्टर्स समिट : 1 लाख 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का हुआ एमओयू

uk-cm

देहरादून | विभिन्न क्षेत्रों में 601 एमओयू किए गए। दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री सहित सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिए राज्य सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर निवेशक सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन काबिलेतारीफ है। जैसे पृथ्वी शाॅ ने शतक लगाकर शानदार शुरूआत की वैसे ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निवेशक सम्मेलन द्वारा उत्तराखण्ड में विकास की शानदार शुरूआत की है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था किसी भी देश व प्रदेश की रीढ़ होती है। इसे मजबूत करने के लिए अधिकतम निवेश की जरूरत होती है। उत्तराखण्ड में पर्याप्त प्राकृतिक व मानव संसाधन हैं। स्थायी सरकार है। निवेश के लिए सबसे बड़ी जरूरत बेहतर कानून व्यवस्था होती है। कानून व्यवस्था की दृष्टि से उत्तराखण्ड आदर्श राज्य है। यहां पर्यटन, एरोमा, योग, आयुश व वैलनैस की काफी सम्भावनाएं हैं। इनमें दुनियाभर से लोग यहां आ सकते हैं। प्रधानमंत्री जी ने इसे स्पीरीचुअल इको जोन ठीक कहा है। यहां के वातावरण में विशेष प्रकार की स्पिरीचुअल वाईब्रेशन है। उत्तराखण्ड के लोग बड़े मन के हैं। मन का बड़ा होना ही अध्यात्म है। राज्य सरकार जिस प्रकार से प्रयास कर रही है, उससे रिवर्स माईग्रेशन जल्द ही प्रारम्भ होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था में अनेक बड़े संरचनात्मक परिवर्तन किए गए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2030 तक भारत दुनिया की टाॅप तीन अर्थव्यस्थाओं में आ जाएगा। यहां आर्थिक अवसरों की विविधता दुनिया में सबसे ज्यादा है। जीएसटी भारत के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट में उद्यमियों व निवेशकों से उम्मीद से बढ़कर रेस्पोेंस मिला है। कुल मिलाकर 601 एमओयू हुए हैं। 1 लाख 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का एमओयू हुआ है। इस माह में और भी निवेशकों के प्रस्ताव मिलने वाले हैं। इन्वेस्टर्स समिट द्वारा प्रदेश के विकास का लान्चिंग पैड तैयार हो चुका है। वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड का अलग स्वरूप होगा। शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप एक खुशहाल उत्तराखण्ड बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कन्ट्री पार्टनर जापान व चेक गणराज्य के राजदूतों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने सिंगापुर के सूचना प्रसारण मंत्री का भी धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए उद्यमियों, निवेशकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए इससे जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी ने न केवल उत्तराखण्ड का निर्माण किया था बल्कि इसे विशेष राज्य का दर्जा दिया और विशेष औद्योगिक पैकेज दिया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर औद्योगिक विकास का धरातल तैयार किया है। हम पूंजी निवेश के लिए जो वातावरण बना रहे हैं वो कहीं और नहीं मिल सकता है। रसना प्राईवेट लिमिटेड के चेयरमैन पिरूज खमबटा ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने एक चुम्बक की तरह निवेशकों को आकर्षित किया। उन्होंने अहमदाबाद में रोड़ शो के दौरान जिस प्रकार पक्ष रखा उससे हमें लगा कि अगर इन्वेस्टर्स समिट में शामिल नहीं हुए तो बड़ा नुकसान हो जाएगा। इससे भी बड़ी बात है कि नीतियों के संबंध में जो सुझाव दिए गए उन पर काम भी किया गया और दस नई नीतियां बनाई गईं। इनमें कुछ नीतिया तो महाराष्ट्र व गुजरात में भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फूड प्रोसेसिंग की बहुत सम्भावनाएं हैं। एरोमा के द्वारा यहां के किसानों की आय काफी बढ़ाई जा सकती है। यहां के एरोमा को उत्तराखण्ड की खुशबु के तौर पर पहचान दिलाई जा सकती है। डिक्सान टेक्नोलोजी के सुनील वाचानी ने इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समय आ गया है जब उत्तराखण्ड में निवेश के लिए उद्यमी आगे आएं। एमिटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डाॅ. असीम चैहान ने प्रदेश में स्कूल शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट व रिसर्च में काम करने की इच्छा जताई। भेल के एमडी श्री अनिल सोबती ने कहा कि भेल का उत्तराखण्ड से गहरा नाता है। यहां का पाॅलिसी फ्रेम वर्क, शानदार कनेक्टीवीटी, पर्याप्त स्किल, समृद्ध संस्कृति, राजनीतिक इच्छा शक्ति निवेश को प्रोत्साहित करते हैं। सीआईआई के सचित जैन ने कहा कि उत्तराखण्ड पहला राज्य है जहां इस प्रकार का इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, आयुक्त उद्योग सौजन्या सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंजीत नेगी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘केदारनाथ से साक्षात्कार’’ का विमोचन भी किया।

Leave A Comment