Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : देहरादून रेलवे स्टेशन की कायाकल्प बदलेगी एमडीडीए

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में देहरादून रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास व सौन्दर्यीकरण के लिए रेलवे बोर्ड व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के मध्य एमओयू किया गया। योजना के तहत देहरादून रेलवे स्टेशन में वल्र्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। कमर्शियल विकास के तहत देहरादून रेलवे स्टेशन की भीड़ को कम करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था का सृदृढ़ीकरण व सुधार, मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, पुलिस चैकी व टैक्सी स्टैण्ड का आधुनिकीकरण, मल्टीप्लैक्स, 4 स्टार होटल, रेस्टोरेन्ट, किड जोन व चैक इन पाॅइन्टस का निर्माण, फूड कोर्ट की स्थापना, आधुनिकतम सुविधायुक्त टिकट व रिर्जवेशन काउन्टर्स, रेस्ट रूम, डोरमेटरी जनसुविधाएं व एटीएम बनाए जाएंगे। निर्धनों के लिए जनता आहार की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही रेलवे गेस्ट हाउस, रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए अपार्टमेन्ट, पार्किंग, एलआईजी, एमआईजी फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। देहरादून रेलवे स्टेशन में सबके लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी। देहरादून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी व जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही हर्रावाला रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रांसपोर्ट नगर भी विकसित किया जाएगा। देहरादून रेलवे स्टेशन पुनर्विकास प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में एमडीडीए द्वारा रेलवे बोर्ड को प्रीफिजीबिलिटी रिर्पोट सौंप दी गई है। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 12242.50 लाख रूपये है। प्रोजेक्ट लगभग ढाई वर्षो में पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के लिए रेलवे बोर्ड व एमडीडीए को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक गणेश जोशी, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के0 एस0 पंवार, एमडीडीए के उपाध्यक्ष डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव, रेल भूमि विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश गोयल, सदस्य अंजनी कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment