Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



व्यंग्यः कितना दर्द दिया मीटू के टीटू ने…..!

metoo

कितना सच्चा है मेरा मीटू और कितना दर्द दिया मुझे मीटू के टीटू ने। किसी को क्या पता था कि आज से 5 साल पहले, 10 साल पहले या 20 साल पहले मेरे साथ क्या हुआ, जो मुझे मीटू का दामन थामना पड़ा। जरूरी तो नहीं है कि 20 साल पहले किया गया उत्पीड़न वर्तमान में सामने लाया जाय। उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति का व्यवहार, विचार, चरित्र और चाल-चलन 20 साल पहले कैसा था और अब कैसा है। सोचने की बात यह भी है कि मीटू की बात करने वाली 20 साल पहले कैसी थी और अब कैसी है। क्या इसका प्रमाण सत्यापन के साथ मिल सकता है। बातें तो ऐसी-ऐसी करते हैं कि समझ नहीं आता कि ऐसा क्या है और वैसा क्या है। जब इतने सालों पहले उत्पीड़न हुआ था तो आज तक जुबान बंद क्यों थी और अब एक भेड़ चलने लगी तो मीटू-मीटू कहते हुये सब पीछे-पीछे चल दिये। एक ने आरोप लगाने शुरू क्या किया तो सबके दिमाग में एक ही ख्याल था कि ‘‘मैं अपने मीटू से किसको पीटू।’’ कहीं ऐसा तो नहीं है कि अब मीटू के जरिये अपने बुढ़ापे को संवारा जा रहा हो या खुन्नस कुछ अलग हो और तरीका मीटू का अपनाया जा रहा हो। यह भी हो सकता है कि सरकार द्वारा ही ये चुनावी हुकुम का इक्का फैंका गया हो। जैसा कि 497 को खतम करके, आने वाले समय में एक नयी धारा मीटू 597 बनाकर लोगों के सामने रख दिया जाय। हे भगवान, कोई पीछे से पकड़ रहा है तो कोई कान काट रहा है। कोई प्यार भरे डॉयलॉग मार रहा है तो कोई बिस्तर पर इंटरव्यू ले रहा है। कोई स्ट्रिप खींच रहा है तो मानसिक प्रताड़ना दे रहा है। जब इतना सब कुछ हो रहा था तो तब कहां था ये मीटू। अब रही बात कि महिला हैं, पहले आरोप लगातीं तो दुनियां में मुंह कैसे दिखाती, जमाना क्या कहता या बदनामी मिलती। लेकिन मीटू के साथ आरोप लगाते हुये यह बातें सामने नहीं आईं। यहीं देखा जाय तो 15-20 साल पहले हुआ स्वीटू और अब सामने आया मीटू। हम यह भी नहीं कह सकते है कि मीटू गलत है या टीटू गलत है। लेकिन जांच और सुबूतों से सब कुछ साफ हो जाएगा और मुलजिम-मुजरिम भी अलग हो जाएंगे। यूं भी कहा जा सकता है कि मीटू का टीटू अलग है या खुद मीटू ही टीटू है। इतना मीटू-मीटू चिल्लाने वालों को अपनी सोच को थोड़ा विस्तार देने की आवश्यकता भी है। क्योंकि सालों पुरानी स्थितियों को तो मीटू की छांव दे दी लेकिन वर्तमान के टीटूओं को भी तो देखो। रोजमर्रा की खबरों के अनुसार देखा गया है कि हमारे देश में कभी कहीं 6 साल की बच्ची के साथ शारीरिक उत्पीड़न हो रहा है तो कहीं 10 साल की बच्ची का बलात्कार। सीधा-सीधा मुद्दा है कि अपने बुढ़ापे को तो संवारा जा रहा है और पुराने उत्पीड़न के लिए तो मीटू है लेकिन टीटू जो वर्तमान में कर रहा है, उसके लिए मीटू क्यों नहीं आ रहा सामने। बहरहाल, न सभी पुरूषों को गलत सोच सकते हैं और नहीं सभी महिलाओं को। लेकिन जब तक वास्तविकता से सामना न हो और सच और झूठ का ज्ञान न हो तो न टीटू सही है और न ही मीटू। क्योंकि जो मीटू पैंसे के लिए सड़क के किनारे, चौकों और अपने ठिकानों में हैं, उनको दी गयी श्रेणी को क्या जाएगा… टीटू, मीटू या कुछ और टू।

राज शेखर भट्ट (सम्पादक )
देहरादून

Leave A Comment