Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखंड : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

uk

रूद्रप्रयाग | राज्यपाल उत्तराखण्ड बेबी रानी मौर्य ने केदारनाथ धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने कहा कि धाम में दर्शन से अद्भुत शक्ति की अनुभूति हुई। इसके साथ ही उन्होंने धाम में निर्माणीधीन पुनर्निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। राज्यपाल ने जनपद रूद्रप्रयाग में जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। जिला चिकित्सालय में जनरल वार्ड के निरीक्षण के साथ ही अस्पताल में उपस्थित पैरामैडिकल स्टाफ से बातचीत की। बातचीत के दौरान स्टाफ से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात, राज्यपाल ने विकास भवन में समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों के स्टाॅलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से स्थानीय उत्पाद चैलाई, मंडुवा, लिंगोडे का आचार, एरोमा, हथकरघा आदि उत्पादों की जानकारी ली। समूहों ने यह बताया कि उनके द्वारा एरोमेटिक उत्पादों को आॅनलाइन अमेजन में भी बेचा जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल ने हर्बल धूप, जूट बैग व अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीददारी भी की। राज्यपाल ने विकास भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी की रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र राजभवन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान विभागाध्यक्षों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, केदारनाथ यात्रा, प्रसाद आदि की जानकारी राज्यपाल को दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीना ने केदारनाथ धाम के पौराणिक महत्व के साथ ही यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अब तक लगभग 07 लाख 06 हजार यात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए है, जो कि अब तक की केदारनाथ यात्रा का सबसे बड़ा आंकडा है। इसके साथ ही यात्रा के 06 पड़ावों पर मेडिकल, एसडीआरएफ व पुलिस की टीम यात्रियों की सुविधा हेतु तैनात रहती है। इसके साथ ही लगभग 08 हजार यात्रियों की ठहरने की केदारनाथ में व्यवस्था है जिसमें जीएमवीएन काॅटेज, तीर्थ-पुरोहितों के घर, टेन्ट व अन्य सुविधायें है इस अवसर पर एडीसी गवर्नर मुदित सूद और अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवन्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment