Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बद्रीनाथ दर्शन : राज्यपाल ने देश और राज्य की खुशहाली की कामना की

uk

देहरादून/चमोली। राज्यपाल उत्तराखण्ड बेबी रानी मौर्य ने विजयदशमी के मौके पर बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए देश और राज्य की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के दौरान उनके पति प्रदीप कुमार मौर्य भी साथ थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि में भगवान नारायण के दर्शन से अद्भुत शक्ति की अनुभूति हुई है। राज्यपाल ने पूरे प्रदेश वासियों को विजयदशमी पर्व की भी शुभकामनाएं दी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में राज्यपाल को तुलसी माला, प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य निर्धारित कार्यक्रम के तहत विजयदशमी पर्व पर शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅची। राज्यपाल के बद्रीनाथ धाम पहुॅचने पर डीएम स्वाति एस भदौरिया व एसपी तृप्ति भट्ट ने हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। ब्रदीनाथ धाम में दर्शन व पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने बीआरओ के अतिथि गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्रपोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान राज्यपाल ने आयुष्मान भारत, उज्जवला, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था आदि योजनाओं के तहत किये गये कार्यो की जानकारी ली। राज्यपाल ने रोड शेफ्टी के लिए पर्याप्त इंतेजाम करते हुए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए राज्यपाल ने इमरजेंसी के समय आर्मी हाॅस्पिटल के डाक्टरों का भी सहयोग लेने की बात कही। राज्यपाल ने एसएचजी ग्रुप द्वारा तैयार की गये जूट के बैग को भी प्रामोट करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके उपयोग से बद्रीनाथ धाम को पाॅलीथीन मुक्त किया जा सकता है।  इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राज्यपाल को पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। कहा कि जिले में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए स्कूलों में ई-लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। वही स्कूलों में कैपेसिटी डेवलपमेंन्ट, सांइस एक्सिबिसन के साथ-साथ छात्रों को कैरियर मार्गदर्शिका वितरित की गई है। पर्यटन को बढावा देने के लिए होम-स्टे को प्रमोट किया जा रहा है। काश्तकारोंध्किसानों को स्थानीय उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए जिला स्तर पर 26 व 27 अक्टूबर को हिमालयन काॅनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वायर और सेलर मीट प्रस्तावित है।

Leave A Comment