Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों की सराहनीय पहल

uk

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने इस बार केदारनाथ धाम में गाय का पालन किया है। तीर्थ पुरोहितों ने दो गाय और एक बछिया को केदारनाथ में रखा हुआ है। तीर्थ पुरोहित प्रत्येक दिन ब्रम्हमुहूर्त में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करते हैं। कपाट खुलने से पहले से लेकर अभी तक तीर्थ पुरोहित केदारनाथ में गाय पाले हुये हैं और कपाट बंद होने तक गाय केदारनाथ में ही रहेंगी। विषम भौगोलिक परिस्थ्तिियां होने के बावजूद भी केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने गायों को पाला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, लेकिन बावजूद इसके केदारनाथ धाम में गायों को पाला जा रहा है। इतना ही नहीं प्रत्येक दिन ब्रम्हमुहूर्त में बाबा केदार का शुद्ध गाय के दूध से दुग्धाभिषेक किया जा रहा है। केदारनाथ धाम के इतिहास में यह पहली बार होगा कि तीर्थ पुरोहितों ने बाबा के दुग्धाभिषेक के लिये अलग से धाम में दो गायों को पाला है। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने दो गायों और एक बछिया को कपाट खुलने से पूर्व ही धाम में मंगा दिया था। विनोद शुक्ला ने गायों की देखभाल के लिये अलग से दो कर्मचारी भरत बहादुर और संजय को तैनात किया है। यह दोनों प्रत्येक दिन गायों की देखभाल करने के साथ ही उन्हें चुगाने के लिये ले जाते हैं। इसके अलावा इन गायों को ऋषिकेश से चारा भी मंगाया जाता है। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ में विषम भौगोलिक परिस्थितियां हैं, लेकिन इसके बावजूद भी धाम में गायो को पाला जा रहा है। प्रत्येक दिन भगवान का ब्रम्हमुहूर्त में गाय के शुद्ध दूध से दुग्धाभिषेक किया जाता है। उन्होंने कहा कि एक गाय प्रत्येक दिन तीन से पांच लीटर दूध दे रही है। हालांकि बर्फबारी होने के बावजूद दूध में कुछ कमी आती है। केदारनसभा के महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती और वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित लक्ष्मीनारायण जुगरान ने कहा कि केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला की सराहनीय पहल है। पहली बार धाम में भगवान शंकर के दुग्धाभिषेक के लिये गाय को पाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियां होने के बावजूद भी गाय को पालना सराहनीय प्रयास है |

Leave A Comment