Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



गति फाउंडेशन का उत्तराखंड सड़क दुर्घटनाओं पर डॉक्यूमेंटेशन , जानिये ख़बर

uk

देहरादून | देहरादून स्थित थिंक टैंक गति फाउंडेशन की उत्तराखंड मे सड़क दुर्घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंटेशन रिपोर्ट स्टडिंग द रोल ऑफ मीडिया इन रिर्पोटिंग रोड एक्सीडेंट इन उत्तराखंड जारी की गई है। इस रिपोर्ट को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार ने जारी किया। गति फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने बताया कि 19 अप्रैल 2017 को देहरादून जिले के त्यूणी में हुई एक सड़क दुर्घटना में 45 लोगों की मौत होने के बाद फाउंडेशन ने यह डॉक्यूमेंटेशन शुरू किया था। इसके बाद अप्रैल से दिसंबर 2017 के दौरान हुई 100 दुर्घटनाओं को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का डॉक्यूमेंटेशन किया गया। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार इन दुर्घटनाओं में जो प्रमुख कारण सामने आए हैं, उनके आधार पर कुछ तात्कालिक और कुछ दीर्घकालिक सुझाव जारी किये गए हैं। अनूप नौटियाल के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण सड़कों की स्थिति ठीक न होना है। इसके अलावा ओवरलोडिंग, सावधानी न बरतना, वाहनों की स्थिति ठीक न होना, ओवर स्पीड और दुर्घटना के बाद घायलों को मेडिकल हेल्प न मिलना मौतों में वृद्धि के प्रमुख कारण है। अनूप नौटियाल के अनुसार 235 पेज की यह डॉक्यूमेंटेशन रिपोर्ट उत्तराखंड के विभिन्न समाचार पत्रों, उनके संपादकों और संवाददाताओं को समर्पित है. इसमें गति फाउंडेशन ने अपनी तरफ से कोई अध्ययन नहीं किया है, बल्कि सिर्फ विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का डॉक्यूमेंटेशन किया है। डॉक्यूमेंटेशन रिपोर्ट को जारी करते हुए एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार ने इसे गति फाउंडेशन का एक सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि अखबारों में छपी खबरों को अगले दिन आमतौर पर लोग भूल जाते हैं, लेकिन गति फाउंडेशन ने सड़क दुर्घटनाओं पर लगभग सभी प्रमुख समाचार पत्रों की खबरों का डॉक्यूमेंटेशन करके इसे एक ऐसे दस्तावेज का रूप दिया है, जो आने वाले समय में बहुत काम आने वाला है। एडीजी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं पुलिस और प्रशासन के लिए वर्तमान समय में एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि रोड एक्सीडेंट्स में हताहत होने वालों में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। उन्होंने ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड और ड्रंक एंड ड्राइव को सड़क दुर्घटनाओं की सबसे वजह बड़ी वजह बताया और कहा कि यदि इन तीनों स्थितियों पर नियंत्रण किया जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में आश्चर्यजनक रूप से कमी आ सकती है। इस रिपोर्ट को जारी किए जाने के अवसर पर गति फाउंडेशन के ऋषभ श्रीवास्तव, प्यारेलाल, सूरज जैस्वाल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Comment