Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



महिला जवानों ने दिखाए अनेक करतब, जानिए खबर

jai javan

रुद्रप्रयाग। केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बल के सदस्यों की ओर से हिमालय क्षेत्र में ठोस अपशिस्ट निवारण एवं हम फिट तो इण्डिया फिट विषय पर चलाये जा रहे अभियान के तीसरे दिन स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने तुंगनाथ घाटी में स्वच्छता अभियान के साथ ही बल के महिला कमांडों ने अनेक करतब दिखाए, जिनका आनंद सैलानियों ने भी उठाया। तुंगनाथ घाटी के चोपता में स्वर्ण जयन्ती अभियान के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीआईजी रघुवीर लाल ने कहा कि बल के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाया जा रहा है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत की प्रेरणा से इस वर्ष बल को पहली बार हिमालय की गोद में बसी घाटी में स्वर्ण जयंती मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी और वर्तमान में देश एवं विदेश के तीन सौ प्रतिष्ठानों में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बल की ओर से तुंगनाथ घाटी में जो सफाई अभियान चलाया जा रहा है, उसमें स्थानीय जनता का जो सहयोग मिल रहा वह सराहनीय है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि बल का स्वर्ण जयंती समारोह का तुंगनाथ घाटी में मनाया जाना अदभुत संयोग है, क्योंकि बल के महिला कमाण्डों ने जो करतब दिखायेे है उनसे यहां के नौनिहालों को भी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि बल के डीआईजी इसी जनपद के निवासी हैं, इसलिए भविष्य में यहां के नौनिहालों को भी बल में सेवा देने के अवसर मिल सकते हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि तुंगनाथ घाटी को प्रकृति ने अपने अनूठे वैभवों का भरपूर दुलार दिया है, इसलिए तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ व चोपता को दुनिया के मानचित्र पर देखा जा सकता है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व तीर्थ यात्रियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार बल द्वारा घाटी की सुन्दरता को जीवित रखने का जिम्मा लिया गया, उनके प्रयासो से हमें सीख लेनी चाहिए। इस दौरान बल के महिला कमाण्डों ने हथियारों को खोलना, जोड़ना, बिना हथियार के दुश्मनों से कैसे लड़ना तथा सफर में छेडखानी करने वाले युवकों को सबक सीखाना सहित कई करतब दिखाए। कार्यक्रम में सारी निवासी रामेश्वरी देवी, मनसूना निवासी राजेश्वरी देवी ने भगवान तुंगनाथ के गढ़वाली जागर तथा जीआईसी दैडा के छात्र शुभम व अभिषेक ने दादू मैं पर्वतो के वासी एवं छात्रा मोनिका ने भी अनेक सुझाव दिये। इसके बाद केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल, जीआईसी दैड़ा एवं मक्कू के नौनिहालो ने चन्दशिला से पोथीबासा तक स्वच्छता अभियान चलाकर कई कुंतल पाॅलीथीन एकत्रित किया। इस मौके पर सीओ अभय सिंह, ताजबर खत्री, दिनेश चन्द्र सेमवाल, नवदीप सिंह नेगी, महिपाल सिंह बजवाल, नन्दन सिंह रावत, पीएस मटूडा, प्रकाश पंवार, कैलाश पुष्वाण, भूपेन्द्र मैठाणी, अशोकानन्दी मोहन्ती, एजय कृष्ण दामा, प्रदीप बजवाल, दिनेश प्रसाद मैठाणी, सुनील चन्द्र बगवाडी, संदीप झिंक्वाण सहित बल के 70 अधिकारी व जवान मौजूद थे।

Leave A Comment