Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड ने बिहार को 10 विकेट से हराया

Uttarakhand

देहरादून। रणजी ट्रॉफी के पदार्पण मुकाबले में उत्तराखंड ने बिहार को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दूसरी पारी में तेज गेंदबाज सन्नी राणा के घातक स्पेल के दम पर बिहार को 169 रन पर समेटने के बाद उत्तराखंड ने करनवीर के चैके के साथ तीन रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। बिहार पर इस बड़ी जीत से उत्तराखंड को बोनस अंक भी मिल गया। राजधानी देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन अंतिम सत्र खत्म होने से पहले ही मैच समाप्त हो गया। बिहार पर मिली जीत से उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी में मिली हार का बदला भी ले लिया। दूसरे दिन पहली पारी में सात विकेट पर 201 रन से आगे खेलने उतरी उत्तराखंड के बल्लेबाज महज 26 रन ही जोड़ सके। उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया (38) नाबाद रहे। बिहार के लिए पहली पारी में समर कादरी व आशुतोष अमन ने चार विकेट झटके। पहली पारी के आधार पर उत्तराखंड ने 167 रन की बढ़त बनाई। वहीं पहली पारी में बुरी तरह फेल हुए बिहार के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी प्रदर्शन में सुधार नहीं ला सके। तेज गेंदबाज सन्नी राणा ने बिहार को शुरुआती झटके देते हुए उत्तराखंड की जीत की आधारशिला रखी। बिहार के कुमार रजनीश (16) व बाबुल कुमार (14) को तो सन्नी ने अपनी गेंद पर खुद ही लपक लिया। जबकि केशव कुमार (23) व रहमतुल्लाह (23) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। एक समय बिहार की टीम 105 रन पर आठ विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज समर कादरी (36) व अनुनय नारायण सिंह (35) ने नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को पारी की हार से बचा लिया। बिहार की पूरी टीम दूसरी पारी में 50.5 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। उत्तराखंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सन्नी राणा ने चार, दीपक धपोला ने तीन व धनराज शर्मा ने दो विकेट झटके। जीत के लिए मिले तीन रन के लक्ष्य को करनवीर ने दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर चैका जड़कर हासिल कर लिया। मैच में नौ विकेट चटकाने वाले उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड को एक बोनस अंक भी प्राप्त हुआ। जिससे उत्तराखंड की टीम के नाम पांच अंक जुड़ गए।

Leave A Comment