Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



‘सिम्बा’ फिल्म की शूटिंग हुई पूरी,जानिए खबर

Ranveer-Singh-welcomed

फिल्म ‘सिम्बा’ स्टार रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ शूटिंग पूरी हो गई। शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और सारा अली खान काफी भावुक हो गए। दोनों ने अपनी भावनाओं को इंस्टाग्राम पर बयां भी किया। सारा ने अपनी, रोहित और रणवीर की साथ में एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। वहीं, रोहित ने रणवीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सारा ने लिखा, ‘अब काम खत्म होता है। रोहित शेट्टी सर, इस धैर्य, सलाह, दिशा, चिंता, करुणा और भी बहुत कुछ के लिए आपका धन्यवाद।’ रणवीर के लिए उन्होंने कहा, ‘रणवीर सिंह आप वास्तव में एक स्टार हैं। आपका जुनून स्पष्ट और आपकी सकारात्मकता अतुलनीय है। बेहद ध्यान देकर अविश्वसनीय समर्पण के साथ आपको काम करते देखकर मुझे एहसास हुआ कि आप दोनों जहां हैं, वहां कैसे और क्यों पहुंचे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी हुई एक इतने शानदार इंसान और बेहतरीन अभिनेता से मिलकर जो अपने काम को लेकर इतना सच्चा और ईमानदार है। मैं और मेरी पूरी टीम शर्त लगा सकती है कि रणवीर सिंह से बेहतर सिंबा कोई नहीं बन सकता था। रोहित शेट्टी ने भी एक बेहद भावुक पोस्ट में लिखा, ‘छह महीने पहले, 6 जून, 2018 को मैंने सिम्बा का सफर शुरू किया था और आज जब यह खत्म हो रहा है तो मेरे अंदर बहुत तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। सिम्बा यानि कि संग्राम भालेराव, मेरी और रणवीर की साथ में पहली फिल्म है और हमारा साथ में यह सफर बेहद मनोरंजक रहा है।’अब तक की मेरी बेस्ट फिल्म है।’ जानकारी हो कि फिल्म ‘सिम्बा’ 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave A Comment