Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



नगर निगम चुनाव : प्रेक्षकों को दिशा निर्देश जारी

boss - el

देहरादून | सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट द्वारा निर्वाचन भवन सभागार में स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षकों को दिशा निर्देश जारी किये गये। इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी प्रेक्षकों से नागर स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्षता, शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने इसके लिए प्रेक्षकों से सद्व्यवहार, सादाचरण एवं सौम्यता के साथ दायित्वों के निर्वाहन की भी अपेक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनावों को निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने में प्रेक्षकों की भूमिका अहम होती है। इसके लिए उन्हें चुनाव प्रक्रियाओं पर नजर रखनी होगी ताकि इसमें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये। उन्होंने प्रेक्षकों के लिये मार्ग निर्देश पुस्तिका के साथ ही आदर्श-आचार संहिता, चुनाव कार्यक्रमों के साथ ही चुनावों को निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों की भी जानकारी प्रेक्षकों को दी तथा उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त भट्ट ने कहा कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 हेतु राज्य के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति प्रेक्षक के रूप में की गई है। उन्होंने प्रेक्षकों को निर्देश दिए कि वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने में आयोग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रेक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से साथ बैठक कर निर्वाचन संचालन एवं प्रबन्धकीय व्यवस्था का अध्ययन कर प्रत्येक दृष्टि से निर्वाचन प्रबन्ध तंत्र, उम्मीद्वारों और मतदाताओं के मध्य सुसंगत अधिनियम नियमावलियों, निर्वाचन प्रणालियों तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई और निष्पक्ष ढंग से अनुपालन करते हुये प्रेक्षकीय दायित्व का निर्वहन करना होगा और आवश्यकता पड़ने पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी सम्पर्क स्थापित कर निर्वाचन संचालन करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेक्षकों को उन्हें आवंटित मुख्यालय में 15.11.2018 की सांय तक अनिवार्य रूप से पहुँचने के निर्देश दिये हैं। प्रेक्षकों को शान्ति व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा के भी निर्देश निर्वाचन आयुक्त ने दिये हैं। उन्होंने मतदान/मतगणना की सूचनायें भी समय-समय पर आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा निर्वाचन परिणाम घोषित होने के उपरान्त ही आवंटित मुख्यालय छोड़ने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग रोशन लाल के साथ ही सभी नियुक्त प्रेक्षकगण आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment