Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



यूनाईटेड नेशस डेवलपमेंट प्रोग्राम के सदस्यों ने सीएम से की भेटवार्ता

CM

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में यूनाईटेड नेशस डेवलपमेंट प्रोग्राम(यू.एन.डी.पी.) के सदस्यों ने टीम लीडर जेकब जे. सिमोनसेन के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य स्तर पर समग्र विकास को प्राथमिकता वाले विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, पेयजल, पुष्टाहार आदि के क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों के संबंध में मुख्यमंत्री से विचार विमर्श किया। दल के सदस्यों द्वारा मुख्य सचिव सहित राज्य के अन्य अधिकारियों से भी विचार विमर्श किये जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने यू.एन.डी.पी. के सदस्यों का राज्य में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकि शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में और अधिक ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक बेहतर ढंग से पहुंचाने के लिये भी कारगर पहल की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की दो नदियां रिस्पना व कोसी के पुनर्जीविकरण की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रभावी पहल की गई है। जनपदों में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की पहल की जा रही है। देहरादून शहर को ग्रेविटी का पानी उपलब्ध कराने के लिये सौंग, मलढुंग व सूर्यधार झील का निर्माण किया जा रहा है। जल संचय के लिये रेनवॉटर हारर्वेस्टिंग पर ध्यान दिया जा रहा है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में माई सोशल रिस्पांसिबिलीटी कार्यक्रम के तहत युवाओं में जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि राज्य के टेक्नोक्रेट व प्रोफेशनल गांवों के विकास में अपनी भूमिका तय करें। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में सामाजिक कार्यो का महत्व बढ़ गया है। इसके साथ ही बच्चों में उद्यमशीलता व प्रोफेशनलिज्म के विकास पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। युवाओं को मात्र नौकरी की मानसिकता से बाहर निकलते हुए उद्यमशीलता की ओर बढ़ना होगा।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा हमारे युवा टेक्नोक्रेट व प्रोफेशनल राज्य की 670 न्याय पंचायतों को आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नए टेक्नाक्रेट व प्रोफेशनल को हमारे गांव की परम्परागत आर्थिकी, दैनिक उत्पादन कार्यो व ग्रामीण जीवन का अध्ययन करना चाहिए तथा आधुनिक तकनीक व स्किलस द्वारा ग्रामीणों के जीवन के सुधार के उपायों पर काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में 13 जिले 13 नये पर्यटन गंतव्य की तर्ज पर राज्य के 95 विकासखण्डों का 95 इन्सटटियूट व 95 औद्योगिक आस्थानों द्वारा विकास किए जाने की योजना पर ठोस कार्ययोजना से कार्य करने की पहल की जा रही ही। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 विकासखण्ड अर्न्तराष्ट्रीय सीमा पर है। हमे सीमान्त क्षेत्रों के विकास व कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।  दल के सदस्यों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू.एन.डी.पी.) संयुक्त राष्ट्र संघ का वैश्विक विकास कार्यक्रम है। यह गरीबी कम करने, आधारभूत ढाँचे के विकास और प्रजातांत्रिक प्रशासन को प्रोत्साहित करने का काम करता है। यू.एन.डी.पी. का उद्देश्य लोगों को बेहतर जीवन बनाने में मदद करने के लिए ज्ञान, अनुभव और संसाधनों को जोड़ना भी है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित समग्र विकास से संबंधित कार्यक्रमों का डाक्यूमेंटेशन पर भी ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर दल के सदस्यों में वी.पी.पाण्डे, रत्ना विश्वनाथन, डॉ.राकेश कुमार, क्लाडियो प्रोविडास, डॉ.मनीष पंत आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment