Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



त्रिवेंद्र एवं अजय भट्ट ने मांगे भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट

bjp

देहरादून। निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मुख्यालय में सबसे पहले संयोजक अनिल गोयल की अध्यक्षता में सबसे पहले आज सुबह प्रत्याशियों की बैठक का आयोजित की गई। जिसमे सभी पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव के लिए जरुरी टिप्स दिए। वहीं ठीक उसके बाद भाजपा ने दून की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन (रोड शो) का आयोजन किया। ये शक्ति प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में किया गया।  महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में समय करीब 11.00 बजे भाजपा महानगर कार्यालय में एकत्र होने के उपरांत श्री सुनील उनियाल गामा-मेयर प्रत्याशी व सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में एक शक्ति प्रदर्शन पद यात्रा, दर्शनलाल चैक, घण्टाघर, पल्टनबाजार, धामावाला, पीपल मंडी से दर्शनी गेट तक आयोजित की गयी। इस रोड शो में सीएम सहित, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, देहरादून मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा, विधायक गणेश जोशी, टिहरी सांसद सहित कई पार्षद प्रत्याशी भी रोड शो में मौजूद रहे। जिन्होने पैदल चल कर देहरादून की जनता से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। मीडिया से बात करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ही निकायों का विकास कर सकती है। सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले से अधिक सीटों पर भाजपा जीतेगी। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आते ही नगर पालिकाओं के बजट में चार गुना का इजाफा हुआ है। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने से पहले नगर पालिकाओं का बजट नाम मात्र का हुआ करता था। लेकिन बीजेपी की सरकार के आने के बाद बजट चार गुना बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव का माहौल बीजेपी के पक्ष में है। लोगों को बीजेपी की सरकार पर पूरी आस्था है। उत्तराखंड में भाजपा इस बार प्रचंड बहुमत से निकायों में जीत कर आएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा पूरे उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। नगर निगमों के साथ नगर पालिका में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि महापौर पद पर हम एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रत्याशियों में जो उत्साह दिख रहा है, उससे पार्षद पद पर भी इतिहास रचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में हमारा नारा मिशन 80 प्लस होगा। महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा की तारीफ करते हुए कहा कि साधारण परिवार से नाता रखने और उनके संघर्ष का नतीजा है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा प्रदेश में तीन चैथाई सीटें जीत रही है। भाजपा ने अपने शासनकाल में जो जो काम किए हैं उससे जनता खुश है। कार्यक्रम में त्रिवेंद्र सिंह रावत-मा.मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, टिहरी सांसद राज लक्ष्मी शाह, कैंट विधायक हरवंश कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, चुनाव के संयोजक अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, संजीव वर्मा, हरीश डोरा सहित पार्षद पद प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave A Comment