Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



निकाय चुनावः प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद

chunav uk

 

20 नंवबर को होगी मतगणना

देहरादून। प्रदेश के 92 में से 84 नगर निकायों के चुनाव के लिए रविवार को शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया। 1257 मतदान केंद्रों के 2664 मतदेय स्थलों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह दस बजे तक 11 फीसद मतदान हुआ। 12 बजे तक 30 फीसद तक मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक 43 फीसद मतदान हुआ। निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्घ्साह है। मतदान केंद्रों में मतदातों की लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं, उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के वार्ड 31 में बेलेट पेपर में पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न गलत छपने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यहां अब सोमवार को मतदान होगा। पार्षद पद के लिए हो रहे मतदान में चुनाव चिह्न बदले जाने से मतदान करीब डेढ़ घंटे प्रभावित रहा। इस बीच प्रशासनिक वार्ता के बाद मेयर पद के चुनाव पर मतदान जारी रहने की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद पार्षद प्रत्याशी समर्थक भड़क गए। उन्होंने मेयर और पार्षद पद का चुनाव साथ कराने की मांग की। लोगों को उग्र होते देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। वार्ड नंबर-31 के लिए उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रथम गेट में तीन बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतदान होना शुरू हुआ। आधे घंटे हुई वोटिंग के बाद पता लगा कि बैलट पेपर पर पार्षद प्रत्याशी नजमी के चुनाव चिह्न पंखा की जगह पार्षद प्रत्याशी विलाल का चुनाव चिह्न सिलेंडर, जबकि विलाल के चुनाव चिह्न की जगह नजमी का चुनाव चिह्न छप गया। इस पर चुनाव को रुकवा दिया गया। डेढ़ घंटे चली प्रशासनिक वार्ता के बाद 10 बजे पार्षद पद के लिए सोमवार को मतदान कराए जाने का के साथ ही मेयर प्रत्याशी के लिए मतदान निरंतर जारी रखने का एनाउंस किया गया। इससे पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक भड़क गए। उन्होंने दोनों का चुनाव एक साथ कराने की मांग की लेकर चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। लोगों को उग्र होते देख सीओ राजेश भट्ट व कोतवाल चंचल शर्मा ने कमान संभाली। उन्होंने भीड़ को खदेड़ते हुए चेतावनी दी कि यदि मतदान केंद्र के पास किसी ने भी कोई अभद्रता या वोटरों को रोकने की कोशिश की। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी देहरादून में कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए लोगों की लाइनें लग गई थी। मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर लोगों कों लाइनों में लगकर दो-दो घंटे तक अपनी मतदान की बारी का इंतजार करना पड़ा। हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित एक मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पाकर भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत किया। वहीं दूसरी ओर, झबरेड़ा में वोट डालने के लिए रही एक महिला को हार्ट अटैक हो गया जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को एंबुलेंस के जरिए सिविल हॉस्पिटल भिजवाया गया।नगर निगम रुड़की और नगर पालिका परिषद श्रीनगर व बाजपुर में विभिन्न कार्यों के लंबित रहने के कारण उन्हें मौजूदा चुनाव प्रक्रिया से अलग रखा गया है। बदरीनाथ, गंगोत्री व केदारनाथ निकायों में चुनाव नहीं होते, जबकि सेलाकुई और भतरौंजखान के मामले में कानूनी पेच फंसा है। मतदान केंद्रों व स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। मतदान केंद्रों व स्थलों की वीडियोग्राफी भी की गई। आयोग का दावा है कि 20 नवंबर को सुबह से मतगणना प्रारंभ होने के बाद इसी दिन देर रात तक सभी नतीजे सामने आने की संभावना है। नगर निकायों में वार्डों की संख्या के हिसाब से मतगणना टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे नतीजे देर रात तक मिलने की उम्मीद है।

Leave A Comment