Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



शादी से पहले वोट डालने पहुंचे युवक और युवती

shadi

देहरादून। निकाय चुनाव के मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कोटद्वार और हरिद्वार में एक युवक और युवती अपनी शादी से पहले वोट डालने पहुंचे। उन्हें देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। दुल्हन बनने से पहले कोटद्वार के लालपुर मतदान केंद्र पर मेहंदी के दिन वोट डालने के लिए अल्का कंडवाल पहुंचीं, तो वहीं हरिद्वार के लक्सर में विशेष चौधरी की मंढा का कार्यक्रम था। रविवार को तमाम मेहमान शादी की रस्म पूरा करने घर पहुंचे हुए थे, लेकिन विशेष चैधरी ने सबसे पहले मतदान को वरीयता दी। उन्होंने पहले बूथ पहुंचकर वोट डाला, इसके बाद शादी की रस्म पूरी की गई। इसी तरह कस्बा निवासी सुशांत शर्मा और महीपाल चैधरी को रिश्तेदारी में सहारनपुर जाकर भात भरने की रस्म पूरी करनी थी, लेकिन उन्होंने पहले मतदान किया, फिर सहारनपुर रस्म निभाने के लिए रवाना हुए। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अपनी पत्नी के साथ लाइन में लगकर कनखल सतीकुंड स्थित महिला महाविद्यालय में वार्ड नंबर 26 संदेश नगर में मतदान किया। सुबह 9 बजे महिला महाविद्यालय में वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम मतदाता सूची में होने के साथ नाम गायब होने की जांच कराकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों मामलों में सतर्कता बरती जाएगी। नई टिहरी में वार्ड नंबर 9 के मतदाता और उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता विक्रम बिष्ट सुबह 9.30 बजे मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही उनके नाम का वोट किसी अन्य ने डाल दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत रिटर्निंग आफिसर चतर सिंह चैहान से की, जिसके बाद आरओ के हस्तक्षेप पर टेंडर वोट डाला। बिना आईडी उनके नाम का वोट डालने पर उन्होंने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नई टिहरी घूमने आए ब्रिटेन निवासी हैरी और थारा मतदाताओं की लाइन का दृश्य देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि इतनी लंबी कतार क्यों लगी है, जिसके बाद लोगों ने उन्हें चुनाव के बारे में बताया। हैरी ने बताया कि वह उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को सैर-सपाटा के लिए आए हैं। मतदान केंद्र के बाहर खड़े मतदाताओं ने जब अपने बीच विदेशी मेहमानों को देखा तो स्थानीय लोगों ने हैरी और थारा के साथ खूब सेल्फी भी ली। बड़कोट में 90 साल की चंद्रपति देवी ने वोट डाला तो, बौराड़ी 7 डी निवासी 90 साल की पूर्णिमा देवी सकलानी की तीन पीढ़ियों ने एक साथ वोट दिया। पूर्णिमा के अलावा उनके पुत्र उपेंद्र सकलानी, पुत्रवधू, पौत्र अंकुश, अंशुल सकलानी ने नगर पालिका स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाले।

Leave A Comment