Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



सेवा से जुड़ी संस्थायें होती है ज्यादा परिणाम दायक : सीएम त्रिवेंद्र

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय सेवा संगम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा से जुड़ी संस्थायें ज्यादा परिणाम दायक होती है। समाज के प्रति हमारा क्या दायित्व है, इसका बोध भी हमें इससे होता है। उन्होंने कहा कि प्यार और संवेदना हृदय द्रवित होने पर ही सेवा से जुड़ता है। संगठित रूप से किया जाने वाला कार्य भी ज्यादा सफल होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सेवा के कार्यों को कैसे और बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित किया जा सके, आगे बढ़ाया जा सके। इस पर मनन की भी उन्होंने जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि सेवा के संगठित स्वरूप से हम समाज व व्यक्ति की बेहतर सेवा कर सकते है। समाज की तमाम दुश्वारियों को दूर कर सकते है। सेवा कार्य मानवहित से जुड़ा है। आज जरूरत अच्छे समाज व मुनष्य के निर्माण की भी है। इसमें समाज की दिक्कतों को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिये हमें अपनी भूमिका तय करनी होगी। इसके लिये समाज के प्रति संवेदनशीलता का भाव भी हमें पैदा करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा से जुड़ी संस्थाओं के माध्यम से बिना बजट के भी जनजागरूकता के कार्यक्रम संचालित किये जा सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता है। इस प्रकार की सोच भी विकसित करने की जरूरत है। सामूहिक प्रयासों से किया गया सेवा का कार्य ज्यादा प्रेरणादायी होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज हित में अनेक संस्थायें प्लेटफार्म तैयार कर हम सेवा कार्य से जुड़ने वालों को जोड़ने में मददगार हो सकते है। कई संस्थायें है, जो गांवों से जुड़कर उनके विकास में सहयोगी बनना चाहते है। युवा टेक्नोक्रेट भी समाज सेवा के प्रति रूचि दिखा रहे है। ऐसे लोगों को सहयोग देने के लिये राज्य सरकार भी प्रयासरत है। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, स्वामी कैलाशानन्द ब्रह्मचारी, महंत रूपेन्द्र प्रकाश सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment