Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने देहरादून में देश के पहले स्टेट डाटा सेन्टर का किया उद्घाटन

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को देहरादून में देश के पहले एचसीआई टेक्नोलाॅजी स्टेट डाटा सेन्टर का उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) द्वारा विकसित यह 3-टियर राज्य डाटा सेन्टर है। यह 100 प्रतिशत साफटवेयर आधारित हाईपर कन्वर्जड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) तकनीक युक्त देश का पहला डाटा सेन्टर है। इसमें 105 टैराबाईट फार्म है जिसे कि 12 पेटाबाईट तक विस्तारित किया जा सकता है। इसमें सभी नागरिक केंद्रित सेवाओं की उपलब्धता है। आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड़ स्थित आईटीडीए में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य में स्टेट डाटा सेन्टर को निश्चित समय सीमा से पूर्व कुशलतापूर्वक स्थापित करने के लिए राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी परियोजनाओं को निश्चित समय सीमा के भीतर आरम्भ व समाप्त करना आवश्यक है। हमें इस तरह की व्यवस्था विकसित करनी होगी की सरकारी काम निश्चित समय सीमा में पूरे हो। इससे हमारे सिस्टम की कमियां भी दूर होगी। प्रयास किए जा रहे है कि हर विभाग के बजट का एक निश्चित भाग आईटी व तकनीकी विकास पर लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को स्टेट डाटा सेन्टर की बहुत समय से प्रतीक्षा थी। आज जिस तकनीकी के प्रयोग से यह स्टेट डाटा सेन्टर स्थापित किया गया है वह अत्याधुनिक व ग्रीन टैक्नाॅलाॅजी आधारित है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपेक्षा की कि स्टेट डाटा सेन्टर को शीघ्र ही सोलर एनर्जी से जोड़े जाने के प्रयास किए जाएगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही सभी सरकारी भवनों में सोलर एनर्जी के उपयोग पर कार्य करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक स्टेट डाटा सेन्टर की स्थापना से राज्य को निश्चित रूप से लाभ होगा। सरकार के सभी विभागों की जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी तथा इसके साथ ही हमारे कार्यो में गति तेज होगी तथा ऊर्जा की बचत होगी। यह राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को सभी प्रकार की सुरक्षित, विश्वसनीय, कुशल व हर समय उपलब्ध रहने वाली डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा। यह प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। स्टेट डाटा सेंटर के स्थापित होने से डिजिटल क्षेत्र में अपार संभावनाएं खुलने की आशा है। आईटीडीए द्वारा जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड स्टेट डाटा सेन्टर एक स्तरीय (3 टियर) संरचना है। यह हाइपर कन्वर्जेन्ट टेक्नोलाॅजी (एचसीआई) पर निर्मित नवीनतम तकनीक पर आधारित हैं। इसे बिजली के उपयोग को कम करने व बिजली दक्षता बढ़ाने हेतु ग्रीन कांसेप्ट पर विकसित किया गया हैं। इस स्टेट डाटा सेन्टर के माध्यम से सभी नागरिक केन्द्रित सेवाएं सुलभ होंगी। बुनियादी ढांचे के निर्माण पर खर्च होने वाले समय व धन की बचत होगी। सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा। विभिन्न सरकारी विभागों के आॅनलाइन डेटाबेस को एक ही स्थान पर एकीकृत करने में सहायता मिलेगी। सरकारी विभाग नागरिक सेवाओं का लाभ आमजन के मध्य अधिक सुगमता से पहुंचा सकेंगे । यह विभिन्न विभागों के लिए एक काॅमन डाटा सेन्टर है, जिसके माध्यम से विभाग अपनी आईटी जरूरतें सामान्य निजी कलाउड पर पूरी कर सकते है। आधुनिक बायोमेट्रिक प्रणाली एवं 24ग्7 सीसीटीवी निगरानी स्टेट डाटा सेन्टर को और भी अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय बनाते है। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव आर के सुधांशु, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा उपस्थित थे।

Leave A Comment