Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



नवनिर्मित महिला चिकित्सालय हल्द्वानी के भवन का सीएम त्रिवेंद्र ने किया लोकार्पण

uk cm

हल्द्वानी| मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एव जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने संयुक्त रूप से लगभग 7 करोड की लागत से नवनिर्मित महिला चिकित्सालय हल्द्वानी के भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस भवन में बेसमैंट के अलावा चार तल बनाये गये है। भवन में लिफ्ट के साथ ही रैम्प व मिनी ट्यूवैल का भी प्राविधान किया गया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि हल्द्वानी महिला चिकित्सालय जो 30 बैड का था उसका उच्चीकरण कर 100 बैड की क्षमता का कर दिया गया है। उन्होने कहा स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का विशेष फोकस है अभी तक एक हजार डाक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश के चिकित्सालयों में 75 प्रतिशत डाक्टरां की नियुक्तियां की जा चुकी है। उन्हांने कहा प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों मे आईसीयू (एसडीयू) जल्द ही बनाने जा रही है। इसके लिए 1 करोड 23 लाख की धनराशि शासन से स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा इससे अस्पतालां में सुविधाये बेहतर होंगी। टेली मेडिसन, टेली रेडियोलॉजी शुरूआत कर दी गई है इसके साथ ही पौढी जिले मे टेली कार्डियोलॉजी की भी शुरूआत कर दी गई है। उन्होंने कहा सुशीला तिवारी अस्पताल हेतु 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है इसके साथ ही हल्द्वानी कैंसर हास्पिटल निर्माण के साथ-साथ 150 पदों की स्वीकृति कर दी गई है। सरकार सुशीला तिवारी अस्पताल मे जल्द ही वर्न यूनिट स्थापित करने जा रही है। त्रिवेन्द्र ने कहा महिला चिकित्सालय में नये बैड जल्द ही लगाये जायेगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ हमारे प्रदेश की दो महत्वपूर्ण चुनौतियां है। हमें शिक्षा के साथ ही स्वास्थ सेवाओं मे सुधार के लिए नवीन पहल की है। उन्होने कहा तकनीकी के जरिये आम आदमी की मुश्किलो को आसान करने हेतु राज्य के 43 अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। टैली रेडियोलॉजी के माध्यम से सुदूरवर्ती 35 मेडिकल सेन्टरो मे एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई व मैमोग्राफी की सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सेवा मेरा दायित्व के अन्तर्गत निजी चिकित्सालयों के चिकित्सको से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे दो घन्टे की सेवायें सरकारी अस्पतालों मे भी देने का काम करें। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश मे चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की काफी कमी है। अन्य प्रदेशो से चिकित्सको को उत्तराखण्ड मे सेवाये देने के लिए कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के गरीब आम जन तक सस्ती दवाईयां पहुचाने के लिए बडी संख्या मे जैनरिक औषधि केन्द्र भी खोले जा रहे है। उन्होने कहा कि महानगर में आधुनिकतम महिला चिकित्सालय की सभी व्यवस्थाये प्रदेश सरकार जल्द पूरी करेगी। नये भवन में सभी प्रकार के आधुनिकतम उपकरणों की जल्द व्यवस्था की जायेगी तथा समुचित स्टाफ को भी तैनात किया जायेगा। उन्होने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है। जनपद प्रभारी एवं शहरी आवास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुष्मान भारत, आयुष्मान उत्तराखण्ड इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने कहा हमारी सरकार उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बडी हैल्थ स्कीम शुरू करने जा रही है। आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को सालाना 5 लाख रूपये तक के ईलाज का खर्च अब सरकार उठायेगी। सरकार का यह प्रयास है कि स्वास्थ की जो योजनायें सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसका लाभ प्रदेश के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुचे।। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी महिला अस्पताल को 30 बैड से 100 बैड की क्षमता का करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा स्वास्थ सेवाओं के प्रति सरकार सजग है और इसका लाभ सबको मिले यह हमारी सरकार का प्रयास है। कार्यक्रम मे विधायक दीवान सिह विष्ट, मेयर डा0 जोगेन्दर सिह रौतेला, आयुक्त कुमायू राजीव रौतेला, सचिव चिकित्सा स्वास्थ नितेश कुमार झा, आईजी पूरन सिह रावत, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment