Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सीएम एप ने दिलाई गरीब परिवारों को धुएं से मुक्ति, जानिए खबर

uk cm

 

मुख्यमंत्री कार्यालय को कुछ दिन पूर्व सीएम एप पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि पिथौरागढ जिले के चैड़ा धुरोली गाँव, तहसील गंगोलीहाट में कुछ गरीब परिवारों को उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ये परिवार गरीब रेखा से नीचे बी पी एल की श्रेणी में आते हैं। इस बारे मे शिकायतकर्ता को बताया गया था कि ये योजना अभी केवल पिछड़ा वर्ग के लिए है सामान्य वर्ग के लिए अभी ये योजना नहीं है जब भी ये योजना सामान्य वर्ग के लिए आएगी तो आपको भी इस योजना का लाभ मिल जायेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उक्त शिकायत को त्वरित कार्यवाही के लिए जिला अधिकारी पिथौरागढ़ से अपेक्षा की गयी। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने जिला आपूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़ को उक्त शिकायत के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। उक्त सम्बन्ध में गैस प्रबन्धक, गैस सर्विस गंगोलीहाट द्वारा अवगत कराया गया कि तीन परिवार क्रमशः मधुली देवी पत्नी केशर सिंह, मधुलि देवी पत्नी लक्षम सिंह व माधवी देवी पत्नी केशर सिंह का नाम एक सूची में न होने के कारण उज्जवला योजना के अंतर्गत कनेक्शन जारी नहीं किया जा सका और ना ही प्रधानमंत्री विस्तारित उज्जवला योजना के अंतर्गत तीनों परिवार सामान्य जाति के होने के कारण लाभाविन्त नहीं किया जा सका। इस पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तीनो आवेदनकर्ताओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा कुछ समय पूर्व शुरू की गयी राज्य उज्जवला योजना (निशुल्क गैस कनेक्शन) के अंतर्गत गैस कनेक्शन देने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा बताया गया कि उपरोक्त तीनो परिवारों को आदेश का अनुपालन करते हुये 04 दिसम्बर को राज्य सरकार की उज्जवला योजना के अन्तर्गत लाभाविन्त कर दिया गया है। राज्य उज्जवला योजना के अन्तर्गत खाद्य विभाग द्वारा इस वितीय वर्ष (2018-19) हेतु 10 करोड़ रुपए के बजट का प्राविधान किया गया है, प्रथम चरण में सभी तेरह जिलों के जिला पूर्ति अधिकारीयों को एक करोड़ रुपए पूर्व में ही आवंटित कर दिये गए हैं। सभी जनपदों में जो गरीब परिवार गैस कनेक्शन से वंचित हैं और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में शामिल होने से वंचित है उन्हें राज्य सरकार निशुल्क गैस कनेक्शन देने हेतु कृत संकल्प है।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के तुरंत समाधान के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं डीएम पिथौरागढ़ को धन्यवाद दिया और कहा कि सीएम एप बहुत ही लाभकारी है सभी को इस जन कल्याणकारी एप का लाभ लेना चाहिए।

Leave A Comment