Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

सितारगंज। कर्ज वसूली के लिए राजस्व विभाग की टीम ने डियोढार गांव में पहुंचकर कर्जदार किसान को पकड़ लिया। जिसके बाद उसके साथ बदसलूकी की गई। किसान ने कमिश्नर की कोर्ट में मामला विचाराधीन होने का हवाला देकर राहत देने की मांग की। अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी जिसके बाद उसने अधिकारियों के चंगुल से छूटकर जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्राम डियोढार निवासी किसान बूटा सिंह पुत्र छिन्दा सिंह ने कृषि लोन लिया था। फसल खराब होने से किसान कर्ज नही चुका सका। इसके साथ ही फसलों का भुगतान नही हो सका। जिसके बाद उसने राहत लेने के लिए कमिश्नर की अदालत में वाद दायर किया। जो विचाराधीन चल रहा है। गांव के ही तरसेम सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह तहसीलदार, संग्रह अमीन कर्ज वसूली के लिए बूटा सिंह के घर पहुंच गए। उन्होंने कर्ज न चुकाने पर बूटा सिंह के साथ सरेआम गांव में बदसलूकी की। जिस पर बूटा सिंह ने कहा कि उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन प्रशासनिक टीम ने उसकी एक न सुनी। उसे हिरासत में ले लिया। जिसके बाद किसान ने वाहन से छलांग लगा दी। कुछ देर बाद पीड़ित ने जहर गटक लिया। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। किसान नेता गुरसाहब सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नही है। जिस वजह से अब तक क्षेत्र के तीन किसान आत्म हत्या कर चुके है। तहसीलदार विपिन चंद पंत ने बताया कि बूटा सिंह पर बीसल लाख का कर्ज है। जो यूनियन बैंक ने कृषि लोन दिया था। इसकी आरसी उनके पास पहुंची थीं। वह कर्ज वसूली के लिए मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्हें किसान ने किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नही दिखाया। वह उसे हिरासत में ले रहे थे। तभी बूटा सिंह ने टीम पर हमला करने के लिए फावड़ा उठा लिया। इस वजह से वह पीछे हट गए। उन्होंने बताया कि सोची समझी साजिश के तहत किसान ने जहर गटका है उसे अस्पताल से रेफर कराया है। जिसकी गहनतापूर्वक जांच होगी। वह सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को सौंपेगे।

Leave A Comment