Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



केदारनाथ में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सीएस ने जताया असंतोष

रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ में गतिमान पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने डीडीएमए को गौरीकुण्ड से केदारनाथ मंदिर तक पर्याप्त संख्या में स्थाई शौचालय निर्मित करने को कहा। उन्होंने सरस्वती नदी पर सुरक्षा व घाट निर्माण कार्य में धीमी प्रगति और पर्याप्त संख्या में लेबरों के मौके पर मौजूद न होने पर असंतोष जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को लेवरों की संख्या बढ़ाने व गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए आगामी निरीक्षण तक कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। केदारनाथ मंदिर के पश्चिमी द्वार के समीप बनी रेप्लिका से मंदाकिनी नदी (आस्था पथ) पर सिंचाई विभाग को रास्ते के ऊपर शेड बनाने, जिससे यात्रियों की बारिश, ओलावृष्टि में सुरक्षा बनी रहे। डीडीएमए द्वारा गरूडचट्टी को जोडने के लिए मंदाकिनी नदी पर प्रस्तावित 60 मीटर पुल कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ करने, आॅफ सीजन के दौरान चबूतरे के चैड़ीकरण व 50 फुट रास्ते के लिए तोडे गए पांच भवनों को यात्रा से पूर्व डीडीएमए को भवनों को निर्मित करने, शंकराचार्य समाधि स्थल के कार्य में तेजी लाने, जिससे यात्रा समाप्ति तक कार्य पूर्ण हो सके, डीडीएमए द्वारा तीर्थ पुरोहितों के लगभग 70 भवनों में निर्माण कार्य किया जाना है, जिसमें प्रगति लाने, मंदाकिनी नदी में डीडीएमए द्वारा किए गए सुरक्षा कार्य के संबंध में आवश्यकतानुसार सर्फेस की मरम्मत करने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए। डीडीएमए को केदारनाथ में अवस्थित पांच सरकारी भवनों की मरम्मत कर सेन्ट्रल प्लाजा के नौ मकान के प्रभावितों को सरकारी आवास को हैंडओवर करने, ताकि तीर्थ पुरोहितों को पुर्नवासित किया जा सके। मंदाकिनी नदी पर सुरक्षा दीवार बनने के उपरान्त प्राप्त हुई जमीन पर तीर्थ पुरोहितों के लिए आवासीय भवन व दुकान का प्लाॅन बनाने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए। इस मौके पर एसडीएम ऊखीमठ गोपाल सिंह, केदारनाथ, अभियंता सिंचाई डीपीएमयू सुनील कुमार, डीडीएमए प्रवीन कर्णवाल, सहित जेएसडब्लू ग्रुप के सीईओ संदीप गोखले, वास्तुविद निकुल शाह, अनिल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Comment